SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'छुआछूत की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई': सनातन रथ यात्रा में बोले अनिरुद्धाचार्य, धीरेंद्र शास्त्री ने भी भरी हुंकार

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन रथ यात्रा में पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने छुआछूत को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा, हम सभी हिंदू भाई-भाई हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 15, 2026, 09:50 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 11:59 AM IST
Image Credit: बागेश्वर बाबा की सनातन यात्रा में बोले अनिरुद्धाचार्य
Join

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 'सनातन रथ यात्रा' बुधवार देर रात टीकमगढ़ जिले के बड़गांव इलाके में पहुंची. इस यात्रा के स्वागत के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री और उनके साथ मौजूद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर फूलों की मालाएं बरसाईं. इस दौरान रथ से स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि,  जाति व्यवस्था स्वीकार्य है लेकिन छुआछूत नहीं होनी चाहिए.

छुआछूत को लेकर अनिरुद्धाचार्य का बयान


लोगों को संबोधित करते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र हम चारों एक ही पिता की संतान हैं, इसलिए हमें मिलजुलकर रहना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हम सनातनी इकठ्ठे नहीं रहे तो तो हमारे भाई को कोई और ले जाएगा और धर्मांन्तरण कराकर हमारे खिलाफ ही उसे खड़ा कर देगा लड़ने के लिए. उन्होंने पूछा कौन प्रतिज्ञा करेगा हाथ उठाओ. छुआछूत की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई-भाई. हालांकि, अनिरुद्धाचार्य के इस बयान से एक अहम सवाल खड़ा होता है. क्योंकि जब तक समाज में वर्ण और जाति व्यवस्था बनी रहेगी, तब तक छुआछूत और सामाजिक असमानताएं भी बनी रहेंगी. इसलिए एक बार फिर उनका ये बयान चर्चा पर बना हुआ है.

 

"बड़गांव धसान के हिंदुओं, जागो"


इस मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने रथ से लोगों को संबोधित करते हुए कहा- बड़गांव धसान के हिंदुओं, जागो! भाइयों, हम दो उद्देश्यों के साथ यह रथ यात्रा निकाल रहे हैं. पहला, बड़गांव में हिंदुओं को एकजुट करना और दूसरा, बड़गांव में शराब (पववा) को बंद करवाना. यह यात्रा दोपहर 1:30 बजे टीकमगढ़ पहुंची, जहां देर रात तक लोग सड़कों पर इस यात्रा का स्वागत करने के लिए जमा थे. बुधवार रात यह पदयात्रा टीकमगढ़ शहर के पीजी कॉलेज में रुकी. रात में विश्राम के बाद, आज सुबह यह पदयात्रा जिले के जतारा और पलेरा कस्बों से होकर गुजरेगी और कल शाम तक वापस छतरपुर जिले पहुंच जाएगी, जहां यह 'सनातन यात्रा' संपन्न होगी.

इससे पहले सागर में धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू युवतियों को सावधान करते हुए कहा था कि, गरबा में कुछ लोग कालनेमि की तरह रूप बदलकर आते हैं. उन्होंने गढ़ा कोटा और सागर को लव जिहाद मुक्त बनाने की बात भी कही.

यह भी पढ़ें: 'चेहरा देखकर किसी के चक्कर में मत पड़ना...', गरबा पंडाल में लव जिहाद को लेकर बाबा बागेश्वर का बयान
 

धार्मिक एकता का संदेश


बुंदेलखंड में निकाली जा रही यह 'सनातन रथ यात्रा' न केवल धार्मिक एकता के संदेश पर जोर दे रही है, बल्कि नशाबंदी और आपसी भाईचारे जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. देर रात तक जुटी भीड़ यह दर्शाती है कि बड़ी संख्या में लोग संतों के इस अभियान से जुड़ रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES