App

'सरकार के पास दीया जलाने के लिए पैसा है, लेकिन...', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले-सवाल का कोई जवाब है आपके पास?

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात की. कार्यक्रम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों के लिए हॉस्टल और आर्थिक मदद की कमी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

 'सरकार के पास दीया जलाने के लिए पैसा है, लेकिन...', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोले-सवाल का कोई जवाब है आपके पास?

इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा. कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के जश्न का जिक्र करते हुए इसे छात्रों की बुनियादी जरूरतों से जोड़कर सरकार पर सवाल उठाए.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने और जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पैसे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में छात्रों को जरूरी सुविधाएं और आर्थिक मदद देने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं. कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा, रोजगार और छात्रों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, 'सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है-हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं?' यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा. गांव से पढ़ने शहर आई. हॉस्टल है नहीं, तो PG में रहना पड़ता है. सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं. हर महीने किराए की चिंता और बेघर होने का डर. इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है.'

पीएम मोदी पर साधा निशाना
आगे उन्होंने लिखा कि, कई लड़कियां इसी वजह से पढ़ाई छोड़ देती हैं. सिर्फ इसलिए कि रहने की जगह नहीं है और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है.' राहुल गांधी ने पीएम मोदी को टैग करते हुए पूछा है, 'प्रधानमंत्री, क्या आपके पास उस लड़की के सवाल का कोई जवाब है?' इस कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह अभियान देश के अलग-अलग हिस्सों में चलाया जा रहा है. इससे पहले कोटा, देहरादून और पुणे जैसे शहरों में युवाओं के साथ बातचीत हो चुकी है और अब इंदौर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि हर शहर में छात्रों को एक जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आज के युवा पेपर लीक, सिस्टम की विफलता, शिक्षा के व्यवसायीकरण और अंधाधुंध निजीकरण जैसे गंभीर संकटों से जूझ रहे हैं.

राहुल गांधी ने सिस्टम बनाम छात्र का उठाया मुद्दा
सिस्टम बनाम छात्र का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा प्रशासनिक और राजनीतिक ढांचा युवाओं की प्रतिभा को निखारने के बजाय उसे दबाता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र-निर्माण में छात्रों की अहम भूमिका होती है. राहुल गांधी के अनुसार छात्रों की सबसे बड़ी ताकत उनकी जिज्ञासा, निडर होकर सवाल पूछने का स्वभाव, ईमानदारी, सहनशीलता और आपसी स्नेह है. युवा नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करते. इसके बजाय वे प्यार और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. इन्हीं मानवीय मूल्यों और इसी सोच पर किसी भी राष्ट्र की मजबूत नींव रखी जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More