)
इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए एजेंडा तय करने का बड़ा प्रयास है. इसे ऐसे समझिए कि इंदौर के भंवरकुआं और विजय नगर इलाकों को मध्य प्रदेश का 'मिनी मुखर्जी नगर' कहा जाता है. यहां MPPSC, SSC और दूसरी सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं की तैयारी के लिए 3 लाख से ज्यादा छात्र रहते हैं. ये छात्र राज्य के हर कोने से आते हैं, जिनमें रीवा, महाकौशल, बुंदेलखंड और चंबल इलाके शामिल हैं. उन्हें जिन भी मुद्दों या परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनकी गूंज सीधे उनके गांवों और घरों तक पहुंचती है. इसलिए, राहुल गांधी और छात्रों के बीच इस बातचीत को राज्य के बड़े युवा वोट बैंक तक पहुंचने की एक रणनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है.
क्या मालवा से सेट होगा 2028 का 'युवा नैरेटिव'?
दरअसल, 2028 के चुनावों में पहली बार वोट डालने वाला Gen Z वर्ग किसी भी पारंपरिक राजनीतिक दल से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है. उनके वोट रोजगार के मौकों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं जैसे मुद्दों पर निर्भर करेंगे. राहुल गांधी ने पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए इन छात्रों से सीधे बातचीत की है. मालवा-निमाड़ क्षेत्र से उठी छात्रों की आवाज ने न केवल भोपाल में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में 'युवा नैरेटिव' इंदौर के छात्र आंदोलनों से ही तय होगा.
राहुल गांधी के कार्यक्रम से क्या बदलेगा
इसके साथ ही इंदौर का यह आयोजन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्य प्रदेश की भावी राजनीति का केंद्र अब केवल पारंपरिक चुनावी वादों तक सीमित नहीं रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों और 'Gen Z' मतदाताओं का बढ़ता आक्रोश आने वाले समय में एक निर्णायक राजनीतिक शक्ति का रूप ले सकता है. यदि युवाओं के इन बुनियादी मुद्दों जैसे पारदर्शी परीक्षा और समयबद्ध भर्ती का ठोस समाधान नहीं खोजा गया, तो मालवा से शुरू हुई यह 'छात्रों की गूंज' 2028 के चुनाव में सत्ता के समीकरणों को पूरी तरह से बदलने का मादा रखती है.
बड़ी राजनीतिक ताकत
यह कार्यक्रम इस बात का भी संकेत है कि अब MP की राजनीति सिर्फ पुराने वादों पर नहीं चलेगी. प्रतियोगी छात्रों और Gen Z का गुस्सा आने वाले समय में बड़ी राजनीतिक ताकत बन सकता है. अगर पारदर्शी परीक्षा और समय पर भर्ती जैसे मुद्दों का हल नहीं निकला, तो मालवा से उठी 'छात्रों की गूंज' 2028 में सत्ता के समीकरण बदल सकती है.