)
रविवार देर रात मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गृह विभाग ने 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस सूची में 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं. यह बदलाव राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में किया गया है. भोपाल में मनोज कुमार को MP नगर का ACP नियुक्त किया गया है, जबकि मनीष भारद्वाज को इंदौर में कोतवाली का ACP बनाया गया है. इसके अलावा आलोक वर्मा को रीवा का नया CSP और वैभव प्रिया को नेपानगर का SDOP नियुक्त किया गया है.
10 IPS समेत 137 अधिकारियों का ट्रांसफर
सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक नई पोस्टिंग दी गई है. ट्रांसफर लिस्ट में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह IPS अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल के तहत भोपाल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आलोक कुमार वर्मा का देवास से रीवा में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के पद पर ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस हेडक्वार्टर से ACP (कोतवाली, इंदौर) के पद पर भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार को ACP (MP नगर, भोपाल) के तौर पर पोस्ट किया गया है. वैभव प्रिया को SDOP नेपानगर (रतलाम से), शुभम सिंह ठाकुर को SDOP गडरवारा (जबलपुर से) और अमित कुमार को SDOP सिंगरौली (खंडवा से) नियुक्त किया गया है.


127 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला
वहीं राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इन पोस्टिंग में उप पुलिस अधीक्षक(DSP), SDOP, सहायक पुलिस आयुक्त (CSP), ACP और असिस्टेंट कमांडेंट जैसे पद शामिल हैं. कई अधिकारियों का तबादला पुलिस मुख्यालय से फील्ड पोस्टिंग पर किया गया है, जबकि कई SDOP और CSP को नई जगहों पर तैनात किया गया है.
इन IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
अमित कुमार: सहायक पुलिस अधीक्षक (खंडवा) से स्थानांतरित होकर SDOP (सिंगरौली) बने.