SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दमोह में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 41 घायल, 14 की हालत नाजुक

Damoh News: दमोह में मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप पलट गई, जिससे 41 मजदूर घायल हो गए. इनमें से 14 की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 16, 2026, 08:00 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:04 AM IST
Image Credit: दमोह में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी
Join

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप देर रात करीब 2:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कुल 41 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, ये मजदूर भोपाल में फसल कटाई का काम पूरा करने के बाद सतना जिले के मैहर अपने घर लौट रहे थे.

बांदकपुर के पास हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को हिंडोरिया के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. दरअसल भोपाल से फसल कटाई करने के बाद मजदूर अपने घर सतना जिले के मैहर वापस जा रहे थ.  इसी दौरान दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर बांदकपुर टोल प्लाजा के पास उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी में लगभग 45 लोग सवार थे. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों के लिए बचाव अभियान चलाया.

डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग में जुटी

घायलों में से 32 मरीजों को हिंडोरिया सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि 9 मरीजों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया. हिंडोरिया भेजे गए मरीजों में से 5 को बाद में दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस तरह, फिलहाल 14 मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज हिंडोरिया अस्पताल में हो रहा है. इसके अलावा 27 मजदूरों को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल में ही रखा गया है. जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, घायलों को इलाज तो दिया गया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वहीं, स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: झाबुआ में गांजे की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15000 से ज्यादा पौधे जब्त, कीमत 9.42 करोड़
 

रतलाम में टला बड़ा हादसा

इस बीच, बीती रात रतलाम में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. लेकिन, रेलवे क्रॉसिंग पर हुई इस घटना में एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. यह घटना रतलाम के बंजली बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर हुई. बताया जा रहा है कि चेतावनी सायरन बजने और रेलवे गेट बंद होने के बावजूद, ड्राइवर प्रणव उपाध्याय ने जल्दबाजी में अपनी कार को पटरियों पर चढ़ा दिया. इसी दौरान दूसरी तरफ का बैरियर भी बंद हो गया, जिससे कार पटरियों पर ही फंस गई.चालक के अनुसार, उसने रेलवे कर्मचारी से गेट खोलने की विनती की लेकिन गेट नहीं खुला. तभी रतलाम से जावरा की ओर जा रही हिसार-वलसाड पैसेंजर ट्रेन वहां आ पहुंची. खतरा भांपते हुए चालक तो कार से बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन ट्रेन कार से टकरा गई. गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार पहले से ही कम थी और लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES