SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाहर का खाना खाने वाले हो जाएं सावधान! टॉयलेट के पानी से तैयार हो रहा था फास्ट फूड, मचा हड़कंप

रीवा में एक फास्ट-फूड होटल में टॉयलेट के पानी का इस्तेमाल करके खाना बनाया जा रहा था. खाद्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. विभाग ने होटल का लाइसेंस निरस्त करने और संचालन बंद कराने की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 01, 2026, 08:36 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:39 AM IST
Image Credit: बाहर का खाना खाने वाले हो जाएं सावधान! (फोटो सोशल मीडिया)
Join

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर के पडरा मोहल्ले स्थित एक होटल में टॉयलेट के पानी से फास्ट फूड तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है. खाद्य विभाग की जांच में सामने आई इस गंभीर लापरवाही ने जनस्वास्थ्य और होटल प्रबंधन के कामकाज के तरीकों को लेकर बड़ी चिंताएं खड़ी कर दी हैं. बताया जा रहा है कि लोग यहां का फास्ट फूड बड़े चाव से खाते थे, जबकि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि इसे बनाने में किस तरह के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस खुलासे के बाद खाद्य विभाग ने संबंधित होटल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग ने होटल का लाइसेंस रद्द करने और उसका कामकाज बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है. सवाल यह उठता है कि जो प्रतिष्ठान लोगों की सेहत के साथ इतनी लापरवाही से खिलवाड़ करते हैं, उन पर पहले से निगरानी क्यों नहीं रखी गई? क्या अब खाद्य विभाग शहर के अन्य होटलों और फास्ट-फूड आउटलेट्स की भी जांच करेगा, या यह कार्रवाई सिर्फ इसी एक प्रतिष्ठान तक सीमित रहेगी?

जनस्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल  

इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके और शहर के निवासियों के बीच भारी आक्रोश और चिंता फैल गई है. इस खुलासे ने खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर जनस्वास्थ्य के प्रति इतनी घोर लापरवाही इतने लंबे समय तक कैसे चलती रही? स्थानीय नागरिकों ने अब प्रशासन से मांग की है कि वे अपनी कार्रवाई को केवल इसी एक होटल तक सीमित न रखें, बल्कि शहर के अन्य सभी होटलों और सड़क किनारे खाने-पीने का सामान बेचने वालों की भी गहन जांच करें.

यह भी पढ़ें: हॉस्टल के खाने में मिलीं इल्लियां, पीने के पानी में कीड़े-चींटियां, गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा
 

बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतें

आज के समय में बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतना और अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना बहुत जरूरी हो गया है. रीवा जैसी घटनाएं यह आईना दिखाती हैं कि कई बार स्वाद के पीछे छिपी लापरवाही हमारे जीवन और स्वास्थ्य के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकती है.  ऐसे में खाद्य विभाग और प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त और निर्णायक कदम आम जनता की सेहत की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं. यह जरूरी है कि इस तरह की कार्रवाई केवल किसी एक जगह तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे राज्य में सभी खाद्य-सेवा प्रतिष्ठानों की नियमित और पारदर्शी जांच होनी चाहिए.

रीवा से अजय मिश्रा की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES