SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देवास TI हत्याकांड: आरोपी मोहिन जायसवाल की अस्पताल में मौत, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद में था भर्ती

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की हत्या के मामले के आरोपी मोहिन जायसवाल की ब्रेन स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई है.

Written By Sumit Rai
Published: Nov 09, 2026, 10:58 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 11:01 AM IST
Join

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. इस केस के एक अन्य आरोपी मोहिन जायसवाल की अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. आरोपी को दो दिन पहले अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. कन्नौद एसडीओपी और एसआईटी सदस्य आदित्य तिवारी ने आरोपी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिसके बाद इस सनसनीखेज मामले में एक नया मोड़ आ गया है.

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले मोहिन जायसवाल की दो दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी और वो बेहोश होकर गिर गया था. इसके बाद उसे अहमदाबाद के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिनों से वह डॉक्टरों की निगरानी में था, लेकिन अभी उसकी मौत के कारण और इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मोहिन के परिवार ने मौत होने पर शोक संदेश जारी किया है और सोमवार (9 नवंबर) को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

शराब मामले में 30% का पार्टनर था मोहिन

टीाई दिलीप पुरी की मौत के मामले में अहमदाबाद के रहने वाले मोहिन जायसवाल का नाम सामने आया था. इसके बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही एसआईटी की टीम आरोपी की तलाश में गुजरात पहुंची थी. पुलिस शराब कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका, आपसी लेनदेन और नेटवर्क के संबंधों की जांच कर रही थी. बताया जा रहा है कि मोहिन जायसवाल शराब मामले में 30 प्रतिशत का पार्टनर था और शराब की सप्लाई करता था.

ये भी पढ़ें- TI दिलीप पुरी हत्याकांड: आरोपी ड्राइवर गजेंद्र के पिता-दादा पुलिस से रिटायर, छोटा भाई रंगदार; गिरफ्तारी के बाद शॉर्ट एनकाउंटर

शराब तस्करी रोकने के दौरान टीआई दिलीप पुरी की हत्या

पुलिस को मध्य प्रदेश के हरदा से अवैध तरीके से शराब की खेप गुजरात भेजे जाने की जानकारी मिली थी. इसके बाद देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी 1-2 नवंबर की रात को अवैध शराब की खेप पकड़ने के लिए पहुंचे थे. देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हरदा-नेमावर हाईवे पर दिलीप पुरी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए शराब से भरे आयशर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी. इस दौरान गाड़ी का पिछला पहिया टीआई के ऊपर से गुजर गया. हादसे के बाद दिलीप पुरी को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इसके बाद सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी, जो लगातार मामले की जांच कर रही है. (इनपुट- अर्जुन देवड़ा)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES