SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले बंडा...अब दमोह, एक महीने बाद सागर जैसा शराब कांड, 3 की हालत खराब, एक को खून की उल्टी

दमोह जिले में शराब पीने से 3 युवकों की हालत खराब हो गई है. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि एक हालत इतनी खराब थी कि उसे खून की उल्टी हो रही थी.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 23, 2026, 09:50 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 09:54 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के सागर जिले का बंडा शराब कांड लोग भूल भी नहीं पाए होंगे, उससे पहले पड़ोसी जिले दमोह में शराब का कहर दिखाई देने लगा है. यहां पर बंडा जैसा ही मामला सामने आया है, जहां पर हिंडोरिया थाना इलाके में एक साथ तीन शराबियों की हालत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें हिंडोरिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, इन तीनों मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी, जिससे उन्हें उल्टियां हो रही थीं. सबसे चौंकानी वाली बात यह है कि एक मरीज को खून की उल्टी भी हुई हैं. जब डॉक्टर ने मरीजों की जांच की तो पता चला कि तीनों मरीजों ने शराब पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी है.

कई सालों से पी रहे थे शराब

हालात ज्यादा खराब होने पर हिंडोरिया सरकारी अस्पताल से एक को दमोह जिला अस्पताल में रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद तीनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है. पीड़ित शराबी और उनके परिजनों ने बताया कि शराब पर उन्हें शंका है कि वो जहरीली हो सकती है. क्योंकि तीनों कई सालों से शराब पी रहे हैं, लेकिन अभी जो शराब पी है, उससे उनकी तबीयत खराब हुई है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

एक साथ तीन लोगों की तबीयत खराब होने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमें में भी हड़कंप मच गया है. कुछ दिन पहले ही बंडा शराब कांड सामने आया है. इससे प्रशासन की टेंशन बढ़ी हुई है. एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि अलग-अलग जगहों के तीन लोगों की शराब पीने से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज जारी है.

ये भी पढ़ेंः बंडा जहरीली शराब कांडः पहली बार सामने आया मुख्य आरोपी का परिवार, मां-बहन ने बताई सच्चाई

जांच पड़ताल में जुटा प्रशासन

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लोगों ने बस स्टैंड के पास सरकारी दुकान से एक और व्यक्ति ने सतोरिया से शराब खरीदी थी. एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने कहा कि आबकारी विभाग के समन्वय से पता चलाया जा रहा है कि यह शराब जहरीली थी या अवैध रूप से बेची गई थी. इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि यह शराब सरकारी दुकान की थी, तो किस ब्रांड की थी. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में है.

ये भी पढ़ेंः बंडा जहरीली शराब कांडः 8 आरोपी और गिरफ्तार, अब तक 52 पर FIR, दिल्ली से मंगाया जाता था थिनर

शराब पीने की बात आई सामने

वहीं हिंडोरिया अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बताया कि उनके पास उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की समस्या से तीन मरीजों की तबीयत खराब हो गई थी. इन तीनों में राजेंद्र सिंह, घनश्याम लोधी और लक्ष्मी नारायण हैं. उन्होंने आगे बताया कि मरीजों से पूछताछ के बाद पता चला है कि उन्होंने शराब का सेवन किया था. हालांकि, तीनों मरीजों का इलाज किया गया, उसके बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है. एक मरीज की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES