App

बंडा जहरीली शराब कांडः पहली बार सामने आया मुख्य आरोपी का परिवार, मां-बहन ने बताई सच्चाई

बंडा जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी समेत कई अभी भी फरार चल रहे हैं. इनमें से मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा पर पुलिस की तरफ से 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है. लेकिन सिद्धार्थ के परिजनों ने उसे निर्दोष बताया है. उनका कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के चलते उसे फंसाया जा रहा है.

बंडा जहरीली शराब कांडः पहली बार सामने आया मुख्य आरोपी का परिवार, मां-बहन ने बताई सच्चाई
Image Credit: Siddharth Mother And Sister

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा शराब कांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कुशवाह पर पुलिस की तरफ से 10 हजार का इनाम का ऐलान भी किया गया है. लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में मौजूद सरकारी लाइसेंसी शराब ठेकेदार के अलावा, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट का मालिक सिद्धार्थ सागर में उन रसूखदारों की लिस्ट में शामिल हैं, जो बंडा जहरीली शराब कांड में शामिल हैं. इसी बीच मुख्य आरोपी सिद्धार्थ की मां और बहन दोनों ने कैमरे पर कई बड़े-बड़े राज खोले हैं. वहीं उन्होंने सिद्धार्थ को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं.

बंडा शराब कांड में आरोपी सिद्धार्थ के परिजनों ने पहली बार ZEE Media के कैमरे पर खुलकर बात की. परिजनों ने सिद्धार्थ को बेकसूर बताया है. सिद्धार्थ की मां राजकुमारी कुशवाहा, जो कि बीजेपी की महिला नेत्री और जनपद पंचायत सागर की उपाध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा पूरी तरह से निर्दोष है. उसे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि इलाके में चल रही राजनीति के चलते ही जहरीली शराब कांड में सिद्धार्थ का नाम लिया गया है. उन्होंने कहा कि वो एक लाइसेंसी ठेकेदार है और जहरीली शराब और अवैध कारोबार से उसका कोई लेना देना नहीं है.

आरोपी की बहन ने क्या कहा?
वहीं सिद्धार्थ की बहन सुरुचि सिंह का कहना है कि, जो लोग इस शराब कांड में मारे गए हैं, उनका परिवार शोकाकुल परिवारों के साथ है. उन्होंने कहा कि पूरी सहानुभूति उनके साथ है. बहन सुरुचि का कहना है कि, जहां तक सिद्धार्थ का सवाल है, वह इस स्वभाव का लड़का नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि सिद्धार्थ का कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और न ही किसी अवैध गतिविधि से उसका नाता है. आगे कहा कि बीते पांच सालों से एक शराब ठेकेदार है. आजतक किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई हैं. सुरुचि का कहना है कि जब से इस कांड में उसका नाम आया वो फरार है और सबको चिंता हो रही है कि आखिर वो कहां है और कैसा है. सुरुचि सिंह भी कह रही है कि उनके भाई को राजीनिति के तहत फंसाया गया है. सिद्धार्थ पूरी तरह से निर्दोष है. वहीं दूसरी तरफ 10 हजार के इनामी फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा के पाथ वे रिसॉर्ट और रेस्टारेंट को प्रशासन ने सील किया है, तो इस जगह पर किए गए कब्जों पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन भी किया है.


ये भी पढ़ेंः सागर में मौतों के बाद अवैध ढाबे, होटल, टपरे जमींदोज: क्या बुलडोजर एक्शन तात्कालिक दिखावा या स्थायी समाधान? ये टॉप 10 जिले, जहां सबसे ज्यादा अवैध शराब का कारोबार

ये भी पढ़ेंः गांव-गांव जहर...सिस्टम बेखबर? MP में कैसे फल-फूल रहा अवैध दारू का नेटवर्क, जहरीली शराब से राज्य में कब-कितनी मौतें, देखें आंकड़े

शराब कांड में कितनी मौत?
दरअसल, सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ इलाके में जहरीली शराब पीने से लगभग 28 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जबकि सरकार की तरफ से सिर्फ 15 मौतों की पुष्टि हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, 46 मरीज अभी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. इनमें से 5 लोगों की हालात खराब बताई जा रही है, जिनका ICU में इलाज चल रहा है. इस मामले में सीएम मोहन यादव भी लगातार समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने जहरीली शराब कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों को फ्री हैंड दिया है. इसके बाद से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर रहा है. वहीं पुलिस की तरफ से आरोपियों की तलाश की जा रही है. कई आरोपी फरार भी बताए जा रहे हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी सिद्धार्थ कुशवाह के परिजनों ने कैमरे पर आकर उसे निर्दोष बता रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More