App

MP में चक्रवात 'मुरासु' का असर: जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा, जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा हाल

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर शुरू हो गया है और मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है. इससे पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम पारा 2 डिग्री तक गिर जाएगा, जिसस ठंड बढ़ेगी.

MP में चक्रवात 'मुरासु' का असर: जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा, जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा हाल
Image Credit: मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है.

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है और चक्रवात 'मुरासु' के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादलों का डेरा और बारिश का दौर शुरू हो गया है. इस बीच मौसम विभाग जबलपुर और छिंदवाड़ा समेत राज्य के करीब 21 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और साथ ही आंधी चलने का अनुमान जताया है. बारिश और तेज आंधी के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है.

दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में आज (4 नवंबर) मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी.

2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बारिश और आंधी के बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है और अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक कम हो सकता है. प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में मंगलवार (3 नवंबर) रात न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा शाजापुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 15.1 डिग्री, नीमच में 15.4 डिग्री और कटनी में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

निकाल लें सर्दी वाले कपड़े

तापमान में गिरावट के साथ ही कई जिलों में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. खास तौर पर सुबह-शाम और रात को बाहर निकलने पर ठंड महसूस होने लगी है. बदलते मौसम के बीच एक्सपर्ट्स ने बच्चों और बुजुर्गों को हल्के गर्म पोशाक पहनने की सलाह दी है.

धनतेरस-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम

धनतेरस और दिवाली के मौके पर मौसम राहत देने वाला है और त्योहारी सीजन में खरीददारी में परेशानी नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 5, 6 और 7 नवंबर को मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना नहीं है. धनतेरस और दिवाली के मौके पर आसमान साफ रहने का अनुमान है और तापमान भी सामान्य रहेगा.

दिवाली के बाद बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

दिवाली पर मौसम साफ और सामान्य रहेगा, लेकिन दीपावली के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने की आशंका जताई है और ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More