App

नर्मदापुरम में सेहत से खिलवाड़! 6 तरह के घी मिले अशुद्ध, बिक्री पर लगी रोक

नर्मदापुरम में छह तरह के घी के नमूने इंसानों के खाने के लिए अशुद्ध पाए गए हैं. इसके चलते विभाग ने इन घी उत्पादों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और निर्माण पर रोक लगा दी है, जो अगले आदेश तक लागू रहेगी.

नर्मदापुरम में सेहत से खिलवाड़! 6 तरह के घी मिले अशुद्ध, बिक्री पर लगी रोक
Image Credit: नर्मदापुरम में सेहत से खिलवाड़!

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के दौरान नंद कृष्णा, संगाथ, ब्रजवासी और मधुसूदन सहित छह प्रकार के घी के नमूने मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाए गए हैं.इस खुलासे से हड़कंप मच गया है. क्योंकि जिन उत्पादों को लोग शुद्ध और सेहतमंद मानते थे, वे अब खतरनाक पाए गए हैं. विभाग ने अगले आदेश तक इन घी उत्पादों की बिक्री, भंडारण, परिवहन और निर्माण पर रोक लगा दी है. इसके अलावा संदेह के आधार पर 1,426 किलो घी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 7.3 लाख रुपये है. खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से घी के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

6 तरह के घी मिले अशुद्ध

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में नंद कृष्ण घी, संगाथ गाय घी (200 मिली और 500 मिली पैक), ब्रजवासी घी (1 लीटर पैक) और मधुसूदन घी (450 मिली पैक) के नमूने असुरक्षित पाए गए. राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इन छह तरह के घी के नमूनों को इंसानों के खाने के लिए असुरक्षित बताया गया है. खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जिले में घी के डीलरों और थोक विक्रेताओं के यहां अचानक छापेमारी की थी. इस दौरान शक के आधार पर घी के नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया. रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की है.

1,426 किलोग्राम मिलावटी और असुरक्षित घी जब्त

विभाग ने संबंधित निर्माताओं और विक्रेताओं को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, अगले आदेश तक प्रतिबंधित घी के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगा दी गई है. खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन उत्पादों को तुरंत बिक्री से हटा लें और विभाग को इसकी सूचना दें. इस कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर 1,426 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 7.3 लाख रुपये है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो भी कारोबारी इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जनता की सेहत से खिलवाड़

खाद्य सुरक्षा से जुड़ा यह मुद्दा बेहद चिंताजनक है. जब कोई आम नागरिक पूरे भरोसे और इस उम्मीद के साथ अपने परिवार को भोजन परोसता है कि वह सुरक्षित और पौष्टिक है, लेकिन वही भोजन जहरीला निकल आता है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इससे अधिकारियों और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के बीच किसी मिलीभगत की आशंका भी पैदा होती है. ऐसे मामलों में केवल सामान जब्त कर लेना या उसकी बिक्री पर रोक लगा देना ही काफी नहीं है. बल्कि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचना और दोषियों के खिलाफ इतनी सख्त व नजीर बनने वाली कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी आम जनता की जान और सेहत के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More