App

देर रात MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर सहित 23 IAS अफसरों के तबादले

मंगलवार देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में मध्य प्रदेश सरकार ने 23 IAS अधिकारियों सहित 11 जिलों के कलेक्टर को इधर से उधर कर दिया है. देखिए किसे और कहां नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

देर रात MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर सहित 23 IAS अफसरों के तबादले
Image Credit: देर रात MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. तबादला सूची के अनुसार, सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है. उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है.

11 जिलों के कलेक्टर सहित 23 IAS अफसरों के तबादले
लिस्ट के अनुसार, शाजापुर की कलेक्टर  ऋजु बाफना को उनके पद से हटा दिया गया है. IDA के CEO परीक्षित झाड़े को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. ECB के डायरेक्टर अंकित अस्थाना को सिंगरौली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और अंकिता धाकरे को नीमच का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. बालाघाट के कलेक्टर कुमार सत्यम का तबादला हरदा कर दिया गया है, और रायसेन के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र को मंडी बोर्ड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. भरत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है, और सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा वह लोक निर्माण विभाग (PWD) के कामकाज की देखरेख भी करेंगे.

mp

इन्हें मिली अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी
केसी गुप्ता को कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया, लेकिन उन्हें बागवानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. शोभित जैन को आयुष विभाग के प्रधान सचिव (PS) की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया. संकेत भोंडवे को दिल्ली स्थित एमपी भवन के रेजिडेंट कमिश्नर के साथ-साथ शहरी प्रशासन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. स्वतंत्र कुमार सिंह को मछुआरा कल्याण सचिव की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

इसके अलावा भरत यादव को MPRDC के MD के साथ-साथ जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. अभय अरविंद बेडेकर को पर्यटन बोर्ड के AMD की मौजूदा जिम्मेदारी के साथ पुरातत्व विभाग के आयुक्त और निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. अंशुमान राज को ESB के AMD के साथ-साथ समग्र रूप से अतिरिक्त मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विकास कार्यों में तेजी 
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से साफ पता चलता है कि वह पूरे राज्य में प्रशासनिक पकड़ मजबूत करना और विकास कार्यों में तेजी लाना चाहती है. नए नियुक्त अधिकारियों को सौंपी गई इन अहम जिम्मेदारियों से जिलों में कामकाज की रफ़्तार बढ़ने की उम्मीद है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More