)
England vs Pakistan 2nd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 194 रनों से हरा दिया. जीत के लिए मिले 389 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रविवार (30 अगस्त) को मैच के चौथे दिन पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में 194 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
इंग्लैंड ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी कुल बढ़त 357 रन कर ली थी. उसने आज इस बढ़त में 31 और जोड़े. उसकी दूसरी पारी 208 रनों पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रनों का टारगेट मिला है. मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स के मैदान पर 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के सिर्फ सऊद शकील ही बेहतर बल्लेबाजी कर पाए. उन्होंने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए. कप्तान बाबर आजम 6 रन ही बना सके. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिंसन ने 4 और जोश टंग ने 3 विकेट लिए.
इससे पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए. उसके लिए जेमी स्मिथ ने 61 और जॉर्ड्न कॉक्स ने 55 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए थे. इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 110 रनों पर ढेर हो गई और इंग्लैंड को 180 रनों की बढ़त मिल गई थी.
पाकिस्तान की टीम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 194 रनों पर ढेर हो गई. उसके लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम दोनों पारियों में 200 रन के आंकड़े को नहीं छू पाई. वह पहली पारी में 110 और दूसरी पारी में 194 रन बनाकर आउट हो गई.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान ने टी ब्रेक तक अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं. उसने 140 रन बनाए हैं. सऊद शकील 110 गेंद पर 78 और अली उस्मान 12 रन बनाकर नाबाद हैं.
पाकिस्तान को दूसरी पारी में चौथा झटका शान मसूद के रूप में लगा. मसूद और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. शान 72 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ओली रॉबिंसन ने एलबीडब्ल्यू किया. पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 111 रन है.
पाकिस्तान की पारी को शान मसूद और सऊद शकील ने संभाल लिया है. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर ली है. पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 99 रन पूरे कर लिए हैं. मसूद 21 और शकील 57 रन बनाकर नाबाद हैं.
शान मसूद और सऊद शकील ने पाकिस्तान के संघर्ष को लॉर्ड्स में जारी रखा है. दोनों ने टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया है. पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं. शान मसूद 16 और सऊद शकील 33 रन बनाकर नाबाद हैं. पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य है.
पाकिस्तान की टीम 3 विकेट गिरने के बाद दूसरी पारी को संभालने की कोशिश कर रही है. दो अनुभवी खिलाड़ी शान मसूद और सऊद शकील क्रीज पर हैं. पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन है. मशूद ने 31 गेंद पर 4 और शकील ने 23 गेंद पर 11 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी फेल हो गए हैं. पहली पारी में 8 रन बनाने वाले बाबर दूसरी पारी में 6 रन ही बना पाए. जोफ्रा आर्चर की एक तेज उछाल वाली गेंद को वह सही से खेल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर जॉर्डन कॉक्स के हाथों में चली गई. पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 18 रन है. सऊद शकील और शान मसूद क्रीज पर हैं.
पाकिस्तान की टीम 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों से परेशान हो गई है. उसे लगातार दो झटके ओली रॉबिंसन ने दिए. उन्होंने पहले अजान आवेश को 6 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया. इसके बाद अब्दुल्ला शफीक को (0) को क्लीन बोल्ड कर दिया. पाकिस्तान का स्कोर 9 रन पर दो विकेट है. बाबर आजम और शान मसूद 1-1 रन बनाकर क्रीज पर है.
इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 208 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह पहली पारी के 180 रनों के बढ़त को जोड़कर उसे कुल 388 रनों की बढ़त मिली. इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए अब 389 रन बनाने होंगे. उसके लिए दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इंग्लैंड के लिए डैन लॉरेंस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित मैदान पर एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने 52वें ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिंसन को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया. रॉबिंसन ने 15 गेंद पर 8 रन बनाए. इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 189 रन है और उसकी कुल बढ़त अब 367 रनों की हो गई है. जोफ्रा आर्चर के साथ जोश टंग क्रीज पर हैं.
मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में आठवां झटका दिया. उन्होंने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर डैन लॉरेंस को क्लीन बोल्ड कर दिया. लॉरेंस 70 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 186 रन है और उसकी कुल बढ़त 366 रनों की हो गई है.
लॉर्ड्स टेस्ट में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है. इग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 177/7 के स्कोर से आगे बल्लेबाजी कर रहा है. डैन लॉरेंस और ओली रॉबिंसन क्रीज पर हैं. दोनों की नजर इंग्लैंड की लीड को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर है.
क्रिकेट फैंस को लॉर्ड्स में आज उम्मीद है कि मौसम अच्छा रहेगा. तीसरे दिन सिर्फ़ 24.5 ओवर का खेल हो पाया था. ऐसा लग रहा था कि कल देर शाम आसमान साफ होने पर हमें कुछ खेल देखने को मिलेगा, लेकिन कई लोगों को हैरानी हुई कि आखिरकार खेल रोक दिया गया. मौसम कल से बेहतर लग रहा है. हालांकि, लंच के आसपास बारिश होने की उम्मीद है.