SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकले राहुल-प्रियंका, खरगे, तेजस्वी भी रहे साथ, याचिका पर कल हो सकती है सुनवाई

इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों के नेता कई राज्यों से दिल्ली पहुंचे नेताओं की मंत्रणा जारी है. एसआईआर के जरिए कांग्रेस के कथित 'वोट चोरी' के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च हो रहा है. इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आप बने रहिए, हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ...

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 12, 2026, 07:20 AM IST | Updated: Oct 12, 2026, 07:37 PM IST
Image Credit: (AI)
Join

India Alliance March for Democracy Live Updates: इंडिया अलायंस के 'दिल्ली चलो' मार्च पर ज़ी मीडिया सबसे बड़ी कवरेज जारी है. SIR को रद्द कराने और ज्ञानेश कुमार पर घमासान जारी है. महाजुटान में शामिल होने के लिए कई राज्यों के नेता दिल्ली पहुंचे हैं. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के नेताओं में महाराष्ट्र कांग्रेस के अलावा, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता भी शामिल हैं. मार्च से पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेताओं का जमावड़ा लगा है. मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है.

'दिल्ली चलो' मार्च की शुरुआत बाराखंभा रोड से हुई, जो सुप्रीम कोर्ट तक जा रहा है. विपक्ष ने इस आयोजन का नाम 'March for Democracy' रखा है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता इस मार्च में शामिल हैं. विपक्षी नेता CJI को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर चुके हैं. 

मार्च निकालने से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, 'इस सरकार से सब परेशान हैं. दिल्ली की पुलिस, CRPF, ITBP के अंदर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि युवाओं को क्यों पीटा जा रहा है. 50% पुलिसवाले मेरे साथ हैं. लोग हैरान हैं कि दिल्ली कैद क्यों है.'

सुबह 9 बजने से पहले कर्नाटक भवन, हिमाचल भवन समेत कांग्रेस दफ्तर और नेताओं के घरों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी. 

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने भी राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर को व्यवस्थित और बरकरार रखने के लिए एक्टिव है. दिल्ली मेट्रो ने छह स्टेशन आज भी एहतियातन बंद रखे गए हैं. सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई के बावजूद नए हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को भी मेट्रो के ये स्टेशन बंद है. ट्रैफिक पुलिस भी लगातार अपडेट दे रही है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. 

सीजेपी 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट के 'फ्लॉप शो' होने से बिफरी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दल सीजेपी की आड़ में निशाना साध रहे हैं, उन्हें सियासत करनी है तो खुलकर राजनीतिक पार्टी बनाकर मैदान में उतरना चाहिए. सीजेपी नेता आज पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख मांगने जा रहे हैं, पुलिस के इनकार पर वो आगे क्या करेंगे, यह भी उन्होंने बखूबी बता दिया है. 

12 अक्टूबर को 'दिल्ली चलो मार्च' से जुड़ी सियासत की हर हलचल का अपडेट जानने के लिए आप बने रहिए हमारे साथ...

12 Oct 2026, 7:37 PM

याचिका में गठबंधन ने कौन-कौन सी मांग की?

इंडी गठबंधन की ओर से दायर याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच असहमति वाले सभी फैसलों का विस्तृत ब्यौरा कोर्ट के सामने पेश करने की मांग की गई है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म 6 में बदलाव का फैसला किसने किया और उससे जुड़ी बैठक के मिनट्स को भी कोर्ट के सामने पेश किया जाए.
 

12 Oct 2026, 6:39 PM

याचिका दाखिल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ सड़क पर प्रोटेस्ट मार्च निकालने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उनके साथ पार्टी नेता अशोक गहलोत हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को कोर्ट के मेन गेट पर रोक लिया गया है. अदालत का रुटीन समय खत्म होने की वजह से चीफ जस्टिस सूर्यकांत कोर्ट से निकल चुके हैं. 
 

12 Oct 2026, 5:57 PM

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को जारी किए निर्देश

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को कहा है कि वो आज ही पिटीशन से जुड़ी प्रकिया पूरी कर ले. रजिस्ट्री को कहा गया है कि अगर याचिका में कोई भी तकनीकी खामी हो तो उसे दूर करने के लिए कहा जाए ताकि ये  जल्द से जल्द लिस्ट की जा सके.
 

12 Oct 2026, 5:56 PM

इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में इनके खिलाफ दी याचिका

इंडी गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका में चुनाव आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त एस एस संधू और  विवेक जोशी को प्रतिवादी बनाया गया है. अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया है कि वह इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द सुनवाई शुरू करे. 
 

12 Oct 2026, 5:33 PM

इंडी गठबंधन की ओर से दायर रिट में 11 लोग याचिकाकर्ता

इंडी गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कुल 11 नेता याचिकाकर्ता हैं. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, सौगत राय, संजय राउत, डेनियल राज, महुआ मांझी, सुप्रिया सुले और ई.टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं. 
 

12 Oct 2026, 5:31 PM

राहुल गांधी के न पहुंच पाने पर वकील ने दाखिल की याचिका

राहुल गांधी के शाम 4.30 बजे तक सुप्रीम कोर्ट न पहुंच पाने पर उनके वकील एस. प्रसन्नता ने याचिका दाखिल की है. इस इस याचिका में EC की कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया है. सुप्रीम कोर्ट फाइलिंग काउंटर ने यह याचिका स्वीकार कर ली है. 
 

12 Oct 2026, 5:01 PM

राहुल गांधी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

राहुल गांधी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. इस याचिका में CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई है. 
 

12 Oct 2026, 4:36 PM

नेहा बोरा के साथ राहुल और प्रियंका का दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च

वामपंथी युवा नेता नेहा बोरा के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च कर रहे हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहले एसी बस में चल रहे थे. लेकिन अब वे बस से उतरकर पैदल ही सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहे हैं. जहां पर वे सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर करेंगे.
 

12 Oct 2026, 4:18 PM

राहुल गांधी के वादे, उनकी करनी सब हवा-हवाई- अनुराग ठाकुर

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के वादे और उनकी करनी सब हवा हवाई हैं. दिल्ली के प्रोटेस्ट मार्च में वे एसी बस में चल रहे हैं. लेकिन उनके बाकी नेता और कार्यकर्ता उमस भरी गर्मी में दिल्ली में पैदल सड़क पर धक्के खा रहे हैं. 
 

12 Oct 2026, 4:16 PM

आप वोट चोरी का आरोप लगाते हैं तो सबूत क्यों नहीं देते- अनुराग ठाकुर

बीजेपी प्रवक्ता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बरसते हुए कहा, आप बार-बार देश में वोट चोरी का आरोप लगाते हैं. लेकिन कभी सबूत नहीं देते. अगर किसी वास्तविक नागरिक का वोट कटा है तो उनका सबूत देश के सामने क्यों नहीं लाते.

 

12 Oct 2026, 4:14 PM

जनता कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी - अनुराग ठाकुर

बीजेपी ने इंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली में निकाले जा रहे प्रोटेस्ट मार्च को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. पार्टी प्रवक्ता अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का फंडा क्लियर है. अगर देश में अपना राज नहीं है तो अराजकता फैला दो. 
 WATCH LIVE: BJP Press briefing by Anurag Thakur | INDIA Bloc march to SC | Congress | Rahul Gandhi #bjp #anuragthakur #rahulgandhi #indiabloc #congress #live https://t.co/qN0kYorJEm

12 Oct 2026, 4:00 PM

पूरे लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने की कोशिश- परगट सिंह

दिल्ली में INDI गठबंधन के विरोध मार्च में शामिल पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा, 'बीजेपी की राजनीति देखिए- आखिर यह है क्या? यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने की कोशिश है. उन्होंने इसे पहले ही बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है. दो चुनाव आयुक्तों ने पहले ही बताया था कि 14 फैसले उनकी सहमति के बिना लिए गए और 'फॉर्म 6' में बदलाव पूरी तरह गलत तरीके से किया गया—इस बात को सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ किया कि ऐसा करने का कोई निर्देश उनकी तरफ से नहीं दिया गया था. फिर भी, वे ज्ञानेश कुमार को बचाना चाहते हैं और देश के लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं. राहुल गांधी क्या कहते हैं? वे कहते हैं कि हमें अपने संस्थानों और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाना चाहिए. लेकिन दुख की बात यह है कि उनकी इस दिशा में आगे बढ़ने की कोई मंशा नहीं है.'
 #WATCH | Delhi | INDIA Bloc's protest march | Punjab Congress President Pargat Singh says, "...Look at the BJP's politics—what is it? It is about dismantling the entire democratic framework. They have already wreaked havoc on it. Two Election Commissioners had already conveyed that 14 decisions were taken without their consent and that the amendment to 'Form 6' was executed in a completely flawed manner—a fact the Supreme Court also clarified by stating there was no directive from them to do so. Yet, despite this, they want to protect Gyanesh Kumar and completely destroy the country's democracy. What does Rahul Gandhi say? He says we must save our institutions and the country's democratic structure. But the tragedy is that they have no intention of moving in that direction..."

12 Oct 2026, 3:38 PM

मोदी सरकार के विरोधी कई वकीलों ने संविधान की प्रस्ताव पढ़ी

दिल्ली हाई कोर्ट के लॉन में मोदी सरकार के विरोधी कुछ वकीलों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके साथ ही पुलिस की कार्रवाई और वकीलों के साथ हुई कथित बर्बरता पर विरोध जताया. 
 

12 Oct 2026, 3:26 PM

विपक्षी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए नारे

कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में विरोध प्रदर्शन के दौरान, धर्मेंद्र यादव, संजय राउत, अरविंद सावंत, महुआ माजी, महुआ मोइत्रा और विपक्ष के अन्य नेताओं समेत INDIA गठबंधन के सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ नारे लगाए.


 

12 Oct 2026, 3:23 PM

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन को लंबा खींचेगी AAP

INDIA गठबंधन के विरोध मार्च पर AAP नेता गोपाल राय ने कहा, 'आज आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों, पार्षदों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है. इसका मकसद आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज़ करने की रणनीति बनाना है, ताकि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े, FIR रद्द करने और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को आगे बढ़ाया जा सके. यह एक जन-आंदोलन है, देश को बचाने का आंदोलन है. यह तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं दे देते, FIR वापस नहीं ले ली जाती और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था नहीं बन जाती.'


 

 

12 Oct 2026, 2:39 PM

'इंडिया' ब्लाक के नेता मौजूद

विपक्षी दलों के मार्च में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य दलों के सांसद और नेता मौजूद हैं.

12 Oct 2026, 2:37 PM

कई दलों के नेता मार्च में शामिल

दिल्ली चलो मार्च के लिए कई दलों के नेता बस में मौजूद है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी मौजूद हैं. 

12 Oct 2026, 2:37 PM

'दिल्ली चलो' मार्च शुरू

बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक का विपक्ष का मार्च शुरू हो गया है. 

12 Oct 2026, 2:23 PM

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास कड़ी सुरक्षा

विपक्ष के मार्च के मद्देनजर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

12 Oct 2026, 2:14 PM

विपक्षी दलों के नेता भी मार्च में शामिल होने पहुंचे

आरजेडी, टीएमसी (ममता गुट), एनसीपी (शरदचंद पवार), शिवसेना (यूबीटी) समेत कई अन्य दलों के नेता मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES