SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पीरटांड़ के लोग थे पति का परिवार': सुदिव्य कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने का श्वेता शर्मा ने लिया संकल्प

झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने का उनकी पत्नी श्वेता शर्मा ने संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीरटांड़ के लोग सुदिव्य कुमार सोनू के लिए परिवार के समान थे.

Edited By Shailendra
Published: Sep 30, 2026, 07:21 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:26 PM IST
Image Credit: सुदिव्य कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करने का श्वेता शर्मा ने लिया संकल्प (Z News)
Join

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के शहरपुरा में 30 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा और उनकी दोनों बेटियों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पति की स्मृतियों को याद कर श्वेता शर्मा भावुक हो उठिक. परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे.

श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
श्रद्धांजलि के बाद श्वेता शर्मा ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान माहौल पूरी तरह भावुक नजर आया.

'वह हमेशा पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ी रहेंगी'
श्वेता शर्मा ने कहा कि पीरटांड़ के लोग सुदिव्य कुमार सोनू के लिए परिवार के समान थे. यहां के लोगों से उनका गहरा आत्मीय संबंध था. वह हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते थे. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने पीरटांड़ को लेकर जो सपने देखे थे और जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में वह लगातार प्रयास करेंगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ी रहेंगी.

पूरा परिवार पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ा रहेगा: मंत्री की बेटी सृष्टि
वहीं, दिवंगत मंत्री की बेटी सृष्टि ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता के दिल में पीरटांड़ के लोग बसते थे. यहां के लोगों से उनका विशेष लगाव था. पिता के निधन के बाद भी उनका पूरा परिवार पीरटांड़ की जनता के साथ खड़ा रहेगा और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनेगा. वहीं, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, दिलीप रजक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES