SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग: 20 दुकान जलकर राख, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान होने की आशंका है.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 16, 2026, 09:11 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 09:21 AM IST
Image Credit: जमशेदपुर के गोलमुरी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग (zee media)
Join

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी के सब्जी बाजार में गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में पहले एक दुकान में आग लगी, लेकिन देखते ही देखते आग विकराल होने लगी. यहीं नहीं आग इतना विकराल हो गया कि आस-पास की दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया. देर रात आग लगने के कारण लोगों को इसकी जानकारी देर से हुई. जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुका था. जब तक लोग मौके पर पहुंतचे तब तक आग करीब 20 दुकानों तक फैल चुकी थी. इस आग लगने की घटना से सब्जी बाजार की लगभग 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान होने की आशंका है.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

इस आग लगने की सूचना मिलने के बाद दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकान के पास पहुंचे. इस घटना के बाद बजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों को दुकानों में रखे सामान की चिंता सताने लगी. उसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी. काफी देर तक मशक्कत करने के बाद अग्निशमन विभाग ने आखिर आग पर काबू पाया, तब तक दुकानों में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया था.

ये भी पढ़ें: पूर्व मध्य रेलवे के बरहरवा-धनौरी रेल लाइन को मिलेगी रफ्तार: 2030 तक पूरा होगा तीसरी-चौथी लाइन का काम
 

असामाजिक तत्वों पर आरोप

वहीं, वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई हो सकती है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. हालांकि अभी तक आग लगने से दुकानदारों को कितना का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. जांच के बाद नकुसान के पता चल सकेगा कि दुकानदारों को लगभग कितना नुकसान हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि गोलमुरी सब्जी बाजार में आग लगने की घटना इससे पहले भी हो चुकी है. इससे पहले भी यहां दुकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके बावजूद भी इस बाजार में आग से बचाव के इंतजामों को लेकर  सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और घटना में हुए वास्तविक नुकसान की जानकारी सामने आ सकेगी.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES