SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में हुआ बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में दुर्गा पूजा समापन के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. रौशन रोही और गायिका निशा दुबे को देखने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया और दोनों कलाकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 23, 2026, 02:50 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 02:57 PM IST
Image Credit: गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में हुआ बवाल
Join

झारखंड के गिरिडीह जिले में दुर्गा पूजा समापन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हो गया. देवरी प्रखंड के मानिकबाद में मगहिया सुपरस्टार रौशन रोही और गायिका निशा दुबे के कार्यक्रम में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई. इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना में कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की भी सूचना है.

रौशन रोही और निशा दुबे को देखने उमड़ी हजारों की भीड़

दरअसल, मानिकबाद में बीती रात दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर मगहिया सुपरस्टार रौशन रोही और गायिका निशा दुबे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि रौशन रोही जैसे ही मंच पर पहुंचे और तीन से चार गाने गाए, वहां मौजूद भीड़ बेकाबू होने लगी. इन दोनों कलाकारों को करीब से देखने के लिए लोगों के बीच में आगे बढ़ने की होड़ मच गई, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
 

बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़े 100 से अधिक लोग

देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर धक्का-मुक्की बढ़ गई फिर भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़ दिया. सौ से अधिक लोग मंच पर जा चढ़े. हंगामा बढ़ने लगा. फिर अचानक कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में पुलिसकर्मी के साथ कलाकर और कुछ लोग भी चोटिल हुए. इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे. इस पथराव में कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है. जब पुलिस ने हालात बिगड़ते हुआ देखा तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठियां भांजीं. इस हंगामा को बढ़ने के बाद इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

रौशन रोही और निशा दुबे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मगहिया स्टार रौशन रोही तथा गायिका निशा दुबे को वहां से सुरक्षित निकालकर मानिकबाद में स्थित एक स्कूल के कमरे में पहुंचाया. इससे दोनों कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की. इस घटना की पुष्टि हीरोडीह थाना प्रभारी ने की है.

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES