SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरिडीह में धनबाद जैसा खौफ: CCL अस्पताल परिसर में फिर से भू-धसान, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

गिरिडीह में धनबाद जैसा खौफ देखने को मिल रहा है. CCL अस्पताल परिसर में एक बार फिर से भू-धसान हुआ है. इस दौरान लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई. इस घटना से लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 27, 2026, 12:20 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 12:26 PM IST
Image Credit: गिरिडीह में धनबाद जैसा खौफ (जी मीडिया)
Join

झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों में जमीन के धंसने (भू-धसान) और अवैध खनन का खौफनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. धनबाद में भू-धसान होने की खबरें सामने आती रहती है. वहीं, अब गिरिडीह के सीसीएल बनियाडीह स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में भी भारी भू-धसान ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. एक तरह से ये कहा जा सकता है कि धनबाद की तरह ही गिरिडीह में भी प्रबंधन और प्रशासन की व्यवस्था ने स्थानीय लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है.

रसोई घर और जेनरेटर रूम जमींदोज
बता दें कि गिरिडीह के सीसीएल बनियाडीह में एक बार फिर जमीन धंसने से लोगों की नींद उड़ गई है. सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल परिसर में शनिवार (26 सितंबर, 2026) रात साढ़े नौ बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. भू-धसान इतना जबरदस्त था कि अस्पताल परिसर का रसोई घर और जेनरेटर रूम पूरी तरह जमींदोज हो गया. आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. लोग क्वार्टर खाली करते हुए बाहर भाग निकले, ओर किसी तरह अपनी जान बचाई.

आज सुबह फिर से धंसी जमीन
माहौल इतना डरावना था कि अस्पताल परिसर में रहने वाले परिवार रातों-रात भागने लगे. लोग अपना सामान ऑटो-रिक्शा में लादकर सुरक्षित जगहों की ओर निकल पड़े. आज, (27 सितंबर, 2026) रविवार सुबह जमीन धंसने की एक और घटना होने से घबराहट और बढ़ गई. बता दें कि एक महीने पहले भी इसी अस्पताल परिसर में जमीन धंसने की ऐसी ही घटना हुई थी, जिसके बाद अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट कर दिया गया था और CCL मैनेजमेंट ने पूरे परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए क्वार्टर खाली करने का नोटिस जारी किया था. जब यह ताजा घटना हुई, तब भी कई कर्मचारी शिफ्ट होने की प्रक्रिया में ही थे.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कोयला खनन की वजह से अस्पताल के आस-पास की जमीन पूरी तरह खोखली हो गई है. पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इस खतरे को और बढ़ा दिया, जिसके कारण आखिरकार जमीन धंस गई. फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घर खाली कर रहे हैं. ऐसे में अब अहम सवाल यह है कि क्या CCL प्रबंधन अवैध खनन पर रोक लगाएगा या किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार करेगा?

रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES