)
लातेहार: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के तहत गुरुवार को लातेहार पहुंचे महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, योग्यता के आधार पर नियुक्ति और कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उनकी यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों तक पहुंच रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी की कई नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. शिक्षक, पुलिस, दरोगा, चौकीदार और होमगार्ड समेत विभिन्न पदों की भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत है.
महतो ने दावा किया कि आंदोलन, भूख हड़ताल, विधानसभा घेराव और सत्याग्रह के बाद सरकार ने कुछ मामलों में कार्रवाई शुरू की. उन्होंने कहा कि कई परीक्षाओं में जांच, रोक और रद्द किए जाने जैसी कार्रवाई हुई है, लेकिन भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है. नौकरी किसी की पहचान, पैरवी या पैसे के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता और प्रतिभा के आधार पर मिलनी चाहिए. उन्होंने सरकार से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की गारंटी देने की मांग की.
महतो ने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इसके लिए डरने की जरूरत नहीं है. भर्ती व्यवस्था में सुधार की यह लड़ाई किसी एक जाति, धर्म या राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार की तैयारी कर रहे सभी युवाओं से जुड़ी हुई है.
महतो ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर Devendra Nath Mahto