SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Exclusive: '12 साल से बेटा साथ नहीं रहता', टाइगर पर फायरिंग करने वाले रेहान के पिता ने ZEE NEWS को क्या-क्या बताया?

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां बरसाने वाले तीनों शूटर्स पुलिस की गिरफ्त में हैं. उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर उतरने से पहले ही दबोच लिया गया. जी न्यूज ने आरोपी रेहान उर्फ ​​सुक्का के पिता के घर जाकर उनसे इस मामले में जरूरी सवाल-जवाब किए हैं.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 19, 2026, 05:04 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 05:20 PM IST
Image Credit: जी न्यूज ने आरोपी रेहान उर्फ ​​सुक्का के पिता से बातचीत की.
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के 15 घँटे के भीतर तीनों शूटर्स को राजस्थान की कोटा पुलिस ने दबोच लिया. तीनों हमलावर मुंबई से पुणे होते हुए जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की पूरी फिराक में थे. कोटा पुलिस ने ट्रेन के जनरल डिब्बे में घुसकर उन्हें दबोचा.  पकड़े गए आरोपियों में 2 हरियाणा जबकि एक बिहार का है. जी न्यूज ने आरोपी रेहान के पिता से जब बात की तो उन्होंने हैरान करने वाली बात कही.

जी न्यूज के साथ बातचीत में रेहान के पिता ईसुद्दीन ने बेटे से किसी भी तरह का नाता होने से ही इनकार कर दिया. नीचे सवाल जवाब के जरिए पूरी बातचीत समझिए...

सवाल: रईसुद्दीन, यह बताइए कि आपका बेटा मुंबई कब गया था?

जवाब: मेरे को नहीं पता जी, वो मेरे पास रहता ही नहीं है.

सवाल: कब से नहीं रह रहा?

जवाब: 10-12 साल से नहीं रह रहा.

सवाल: अभी बेटे की उम्र क्या होगी?

जवाब: 18-19 साल होगी.

सवाल: यानी आपका कहना है कि 10 साल पहले से ही आपका बेटा आपसे दूर है, तो आप बेटे के संपर्क में नहीं हैं?

जवाब: ना जी, संपर्क में नहीं है.

सवाल: बेटे ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया, इसको लेकर क्या कहना चाहेंगे?

जवाब: मेरे को तो ये मीडिया वालों ने बताया, मेरे को मालूम ही नहीं है.

सवाल: बेटे से आखिरी बार कब बात हुई थी आपकी?

जवाब: कई साल हो गए जी, जब बात हुई थी.

सवाल: हरियाणा पुलिस भी यहां आपके पास आई थी? क्या पूछताछ की?

जवाब: यही पूछताछ की जो आप कर रहे हो, कि कहां रहता है, मैंने कहा यहां रहता ही नहीं, वो अपनी मम्मी के पास ही रहता है.

कोटा की एसपी ने बताया कैसे चलती ट्रेन से दबोचे गए आरोपी

कोटा एसपी डॉ. तेजस्वनी गौतम ने बताया, 'मुंबई पुलिस से हमें इनपुट मिला था कि इतनी बड़ी और गंभीर वारदात हुई है और हम लोग भी लगातार ट्रैक कर रहे थे. तुरंत हमें सूचना मिली कि एक ट्रेन, जिसका अगला स्टेशन कोटा जंक्शन हो सकता है, उसमें इन तीनों आरोपियों के होने की आशंका मुंबई पुलिस ने जताई. महज 15 से 20 मिनट के अंदर हमने अपनी टीमों को एक्टिवेट किया, सबको इकट्ठा करके खुद मैंने ब्रीफिंग की.

ब्रीफिंग के बाद अलग-अलग टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया और पूरी ट्रेन की सघन तलाशी ली गई. जिस डिब्बे में आशंका थी, सबसे पहले हमारी टीम जनरल डिब्बे में चढ़ी और वहीं पर ये तीनों आरोपी मिल गए. तीनों को राउंडअप करके तुरंत हम अपने डिटेंशन सेंटर ले आए और अब उन्हें मुंबई पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा.'

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भी चेकिंग चल रही थी. ट्रेन कोटा से पहले जहां पहले यार्ड में रुकती है, वहां भी हमारी एक टीम तैनात थी. यानी चारों तरफ से हमने घेराबंदी कर रखी थी, ताकि अगर वे ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश भी करते, तो पकड़े जाते और ट्रेन के अंदर रहते तो भी पकड़े जाते. इस पूरे ऑपरेशन को बेहद प्रोफेशनली अंजाम दिया गया है.

 

अब पूरा मामला जानिए

ये भी पढ़ें:  रात में मुंबई में हमला, सुबह पहुंचे कोटा... टाइगर पर हमला करने वाले 3 शूटर्स गिरफ्तार, एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले

मुंबई से कोटा, फिर दिल्ली और आखिर में नेपाल… टाइगर श्रॉफ के हमलावरों का भागने का प्लान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES