)
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई हुई गोलीबारी में तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि राजस्थान AJTF और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट की बुनियाद पर पर तीनों शूटरों को दबोचा. तीनों ही आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया,'रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वालों में एक रैपिडो ड्राइवर, एक मजदूर और एक नाबालिग शामिल हैं. उन्हें राजस्थान से तब गिरफ्तार किया गया, जब वे दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे.' पुलिस जानकारी देते हुए आगे बताया कि वे नेपाल भागने की फिराक में थे. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों को यह हमला करने के लिए संयुक्त तौर पर 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे.

यह ट्रेन पुणे से उत्तर की तरफ चलती है और मुंबई महानगर से गुजरात होते हुए कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर निर्धारित ठहराव करती है. इसके बाद यह गुजरात और मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंचती है. जयपुर की तरफ बढ़ने से पहले ट्रेन कोटा जंक्शन पर रुकती है.
#BREAKING : टाइगर श्रॉफ केस में बड़ी खबर, नेपाल भागने की फिराक में थे शूटर, जाल बिछाकर कोटा पुलिस ने दबोचा #TigerShroff #MumbaiFiring #Bollywood #ZeeNews #KotaPolice | @SrivastvaSaloni https://t.co/4qzzcfI4Fq
— Zee News (@ZeeNews) October 19, 2026
मुंबई पुलिस ने बताया,'दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं. इनमें से 17 वर्षीय है जो बड़ोदा थूथन का रहने वाला है, जबकि 18 वर्षीय रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी है. इसके अलावा, तीसरा आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई गांव का रहने वाला है.
बता दें कि यह हमला रविवार को (18 अक्टूबर) उस समय हुआ जब, एक्टर टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर वापस लौट रहे थे. जुहू बीच से महज 1.8 किलोमीटर की दूसरी पर यह खौफनाक वारदात हुई. टाइगर अपनी गाड़ी में थे और उनकी गाड़ी के आसपास बहुत से लोग भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में ड्राइवर जख्मी हो गया. फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी.
पुलिस ने बताया जिस समय टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जा रही थी, तभी उन्हें थोड़ा समय मिल गया और वो आगे की तरफ को झुक गए. इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी. हालांकि इस दौरान, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी.