SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

NCP के मर्जर पर सुनेत्रा पवार के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस; कहा- जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी

महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज हैं. इस बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा है कि समय के साथ स्थिति साफ हो जाएगी.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 11, 2026, 10:19 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:22 PM IST
Image Credit: सुनेत्रा पवार
Join

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने पार्टी के दोनों गुटों के एक साथ आने की संभावना पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. बुधवार को इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समय के साथ स्थिति साफ हो जाएगी. इससे पहले दावा किया जा रहा है कि जल्द ही एनसीपी के दोनों धड़े एक हो सकते हैं. इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है.

सुनेत्रा पवार 15 नवंबर को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 191वीं जयंती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे. एक पत्रकार ने एनसीपी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के विलय की संभावना को लेकर सवाल किया. इस पर सुनेत्रा पवार ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और आने वाले समय में तस्वीर साफ हो जाएगी.

अमित शाह से मुलाकात में मौजूद नहीं थे सनेत्रा और पार्थ

सवाल का जवाब देते हुए पवार ने कहा,'मुझे पता है कि आप लोग दूसरे मुद्दे (विलय की अटकलों) में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं. हालांकि, मैं आपको बताना चाहूंगी कि समय के साथ चीजें साफ हो जाएंगी.' उनकी ये टिप्पणी एनसीपी के सीनियर नेताओं के जरिए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के कुछ दिनों बाद आई है. इस मीटिंग में सुनेत्रा पवार और उनके बेटे, लोकसभा सांसद पार्थ पवार मौजूद नहीं थे.

यह भी पढ़ें: NCP का 27 साल का सियासी सफर: कांग्रेस से बगावत, सत्ता का खेल, चाचा-भतीजे की जंग और अब विलय की आहट...

शरद पवार से मुलाकात को लेकर क्या कहा?

इस बीच, पार्थ पवार समेत कुछ एनसीपी नेताओं ने एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुलाकातें सिर्फ उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए थीं और इनमें किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.

एनसीपी के दोनों गुटों के बीच संभावित सुलह की चर्चा काफी समय से चल रही है. पिछले हफ्ते सीनियर एनसीपी नेता सुनील तटकरे के इस बयान के बाद चर्चा में और तेजी आई कि स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी दोनों गुटों को एक साथ लाने के विचार का समर्थन किया था.

शुक्रवार को रायगढ़ के सुतरवाड़ी में मौजूद अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तटकरे ने कहा कि विलय को लेकर चर्चा हुई थी और अजित पवार ने उन्हें प्रस्तावित व्यवस्था के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी दी थी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES