SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

‘नशे का खेत’: अरहर मक्के की आड़ में गांजे की खेती, 705 किलो गांजे के साथ किसान गिरफ्तार, कीमत 3.52 करोड़

राजकोट पुलिस ने छासिया गांव में एक किसान के खेत से 705 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.52 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये किसान पुलिस से बचने के लिए अरहर और मक्के की फसल की आड़ में गांजे की खेती कर रहा था. अब बीज, खरीदार और उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल हो रही है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 19, 2026, 10:00 IST | Updated: Nov 19, 2026, 10:56 IST
Image Credit: (AI)
Join

नशा मुक्त भारत अभियान में लगातार तेजी आ रही है. रोजाना देश के कई शहरों से नशे की खेप बरामद होकर नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया दा रहा है. इस नशा मुक्त भारत अभियान की ताजा कामयाबियों की बात करें तो गुजरात की पुलिस ने राजकोट जिले में शातिराना तरीके से गांजे की खेती करने वाले एक शख्स पर शिकंजा कसा है. इस मामले को लेकर आई जानकारी के मुताबिक इस किसान ने अपनी कथित आर्थिक तंगी से पार पाने के लिए, गांजे की खेती के अवैध कारोबार का रास्ता चुन लिया. हालांकि कानून के लंबे हाथों से वो खुद को ज्यादा दिनों तक बचा नहीं पाया. 

3.52 करोड़ रुपये से अधिक का गांजा बरामद

राजकोट ग्रामीण के विंछिया तालुका के छसिया गांव में, किसान ने अपने खेत में अरहर (तुवर की दाल) और मक्के की फसलों के बीच गांजे के पौधे छिपाकर उगाए थे. ग्रामीण SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने छापेमारी की और वहां से 250 गांजे के पौधे बरामद किए. पुलिस की जांच में कुल 705 किलोग्राम और 490 ग्राम गांजा मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.52 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस बात की जांच तेज कर दी है कि गांजे के बीज कहां से आए थे और इस अवैध माल को किसे बेचा जाना था. इससे एक बड़ा सवाल खड़ा होता है, क्या इस किसान के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसने खेती की आड़ में गांजे की पैदावार की? 

'नशे का खेत'

इस पूरे मामले पर राजकोट ग्रामीण SP विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि राजकोट स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप को गुप्त सूचना मिली थी कि विंछिया तालुका के छसिया गांव के 'जरदा सिम' इलाके में, सावशी मिथापारा नाम का एक किसान अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ग्रामीण SOG की टीम ने मौके पर छापा मारा. तलाशी के दौरान हमें फसलों के बीच छिपाकर रखे गए सूखे और ताजे गांजे के पौधे मिले. 

दो बार गिनती के बाद कुल 250 पौधे बरामद किए गए. ये पूरी जांच फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के अधिकारियों और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई. FSL जांच में यह पुष्टि होने के बाद कि ये पौधे वास्तव में गांजा (cannabis) ही हैं, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

नशा मुक्त भारत अभियान की कुछ और ताजा कामयाबियों की बात करें तो दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने एक ट्रक से करीब 177 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 11 सौ पेटी अवैध शराब जब्त की है. मध्य प्रदेश के बैतूल के चिचोली में देर रात शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES