SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

पुणे के कटराज-कोंढवा रोड पर सुखसागरनगर इलाके में एक बदमाश ने दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 26, 2026, 12:35 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:02 PM IST
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Join

महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक डराने वाला मामला सामने आया है. यहां दिनदहाड़े एक 18 साल की लड़की का अपहरण करने की कोशिश की गई. हालांकि, लड़की की होशियारी और स्थानीय लोगों की सक्रियता से बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके. घटना कटराज-कोंढवा रोड पर सुखसागरनगर इलाके की है. बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह लड़की किसी काम से अकेले ही जा रही थी. रास्ते में वह अपने दोस्त का इंतजार करने लगी. इस दौरान एक मनचले ने आकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी ने पहले लड़की से छेड़खानी की और फिर उसके अपहरण का प्रयास करने लगा. हालांकि, लड़की ने समझदारी दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. लड़की की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े और आरोपी को धर-दबोचा.

समझदारी से लड़की ने बचाई जान

लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी जीतू किशोरी लाल सरोज बताया जा रहा है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लड़की समर्थ डेयरी के सामने अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी. लड़की को अकेली देखकर मनचला उसके पास पहुंच गया और उससे छेड़खानी करने लगा. लड़की के विरोध करने पर भी वह नहीं माना और उसका अपहरण करने की कोशिश करने लगा. इस पर लड़की ने शोर मचा दिया. चीख-पुकार सुनते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया.

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपी पर लड़की का फोन तोड़ने का भी आरोप है. आरोप है कि लड़की किसी को कॉल ना कर सके, इसलिए आरोपी ने लड़की का मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

याद आ गया बिहार का जमुई कांड

इस घटना ने बिहार के जमुई जिले में हुई वारदात की याद दिला दी. इसी साल 19 सितंबर की शाम को जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की को कुछ लोगों ने घेर लिया था और उसके साथ छेड़खानी की थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. इस घटना का मुख्य आरोपी हाफ एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया था.

ये भी पढ़ें- पंजाबः मोगा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, 4 घायल, इलाके में दहशत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES