भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'आप हीरो हैं': फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार की बहादुरी के पीएम मोदी हुए मुरीद; जमकर की प्रशंसा

'आप हीरो हैं': फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार की बहादुरी के पीएम मोदी हुए मुरीद; जमकर की प्रशंसा

पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार की तारीफ की है और उनके जल्द होने की कामना की है. पीएम मोदी ने पायलट को हीरो बताया है. स्मित मछार ने अपनी जान की बाजी लगाकर विमान में सवार यात्रियों की मदद की.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 01, 2026, 07:36 AM IST|Updated: Oct 01, 2026, 07:58 AM IST
joinshare
'आप हीरो हैं': फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार की बहादुरी के पीएम मोदी हुए मुरीद; जमकर की प्रशंसा

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में सवार यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन पायलट स्मित मछार की पीएम नरेंद्र मोदी ने तरीफ की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स स्मित मछार की कोशिश की तारीफ की और भारतीय पायलट के जल्द ठीक होने की कामना की. मछार फ्लाईदुबई की फ्लाइट के पायलट थे, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी. इस दौरान को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मिथ पर चाकू से हमला कर दिया. बाद में विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया.

दरअसल, करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई इस घटना ने यात्रियों को डरा दिया. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई. फ्लाईदुबई के बोइंग 737 मैक्स B प्लेन के कॉकपिट में हुई इस लड़ाई के कारण प्लेन में हलचल मच गई हालांकि, बाद में विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब में लैंड कराया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

पीएम मोदी ने की पायलट की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट किया और कैप्टन पायलट स्मिथ मछार की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई.

Prime Minister Narendra Modi tweets, "Captain Smit Machchhar is a hero. In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others. His valour helped save hundreds of lives and avert… pic.twitter.com/EI9B2sfcWR

— ANI (@ANI) October 1, 2026

इजरायली पीएम ने भी की तारीफ

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी घायल कैप्टन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पायलट ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला ताकि यात्री और क्रू मेंबर हमलावर को काबू में कर सकें. बता दें कि मछार मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं और वह नौकरी के सिलसिले में दुबई में रहते हैं. अधिकारियों की मानें, तो लड़ाई के कारण दोनों पायलट बुरी तरीके से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ट्रंप ने भी की मछार की तारीफ

इस मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और इस दौरान पायलट की तारीफ की. ट्रंप ने इस दौरान कहा कि पायलट की हालत बहुत खराब थी. मुझे लगता है कि अब भी बहुत खराब है, लेकिन उसने समझदारी दिखाई. एक तरह से वह हीरो था.

ट्रंप ने कहा कि मुताबिक, पायलट ने दरवाजा खोला था और पीछे की ओर गिरा. इसके बाद दरवाजा खुलवाकर मदद के लिए चिल्लाया. ट्रंप ने कहा कि संभव है कि को-पायलट या तो आतंकवादी था या फिर कोई सनकी आदमी था, जिसने पायलट को चाकू मारा. 

यह भी पढ़ें: 'सेल्फी से दूरी, सेफ्टी जरूरी': फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो स्मित मछार का पुराना वीडियो वायरल, जूनियर्स को दी थी ये खास सलाह

यह भी पढ़ें: 'आप दुनिया भर के हीरो हैं कैप्टन स्मित',इजरायल से UAE तक गूंज रहा भारतीय पायलट का नाम, लोग जता रहे आभार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pm Modi