)
Israel Flydubai Hijacking Latest Updates: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद सभी यात्री रात में इजरायल के तेल अवीव पहुंच गए, जहां एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही परिवार वाले भावुक हो गए. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्लेन के यात्रियों से मिलकर पूरा घटनाक्रम जाना. यात्रियों ने पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी के बारे में बताते हुए प्लेन में हाईजैकिंग के बारे में बताया. नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को सच्चा हीरो बताया. साथ ही, उनकी सलामती और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की. सोशल मीडिया पर भी इजरायल के तमाम लोग स्मित को सच्चा हीरो बताते हुए उनकी बहादुरी का गुणगान कर रहे हैं.
द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजरायल ने सऊदी अरब से अनुरोध किया था कि वह उसके विमान को यात्रियों को घर लाने की अनुमति दे. लेकिन सऊदी सरकार ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया. बाद में यूएई के जरिए फ्लाईदुबई का दूसरा विमान मंगवाया गया, जिसमें बैठकर करीब 8 घंटे बाद यात्री इजरायल के लिए रवाना हुए. यह बचाव उड़ान इसके बाद बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी.
हमलावर को-पायलट को दबोचने में शामिल रहे यारिव ने पीएम नेतन्याहू को बताया कि चाकू लगने के बाद कैप्टन स्मित का खून काफी बह गया था. लेकिन बेहोश होने से पहले वे कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे थे. जिससे प्लेन में सवार यात्रियों को कॉकपिट में घुसने और हमलावर को काबू में करने का मौका मिल गया था. अंदर घुसने पर देखा कि वह हमलावर विमान के सिस्टम को नष्ट करके क्रैश करने की कोशिश कर रहा था.
यात्रियों से मुलाकात के बाद पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, 'भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने मुकाबला जारी रखा और यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. कैप्टन के इन प्रयासों से इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाने में मदद मिली. मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की.'
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
बताते चलें कि फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में ओमान के को-पायलट ने झड़प के बाद अचानक चाकू से पायलट कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया. चाकू लगने के बावजूद कैप्टन ने संघर्ष जारी रखा. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों को अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू करने का मौका दे दिया. इसके बाद यात्रियों के रूप में सफर कर रहे दो पायलट प्लेन को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट ले गए.
चाकू लगने से बुरी तरह घायल कैप्टन स्मित को इलाज के लिए तबुक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि हमलावर को-पायलट को हिरासत में लेकर सऊदी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पोस्ट लिखकर कैप्टन स्मित की सेहत की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पायलट स्मित का तबुक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उनके इलाज के लिए दूतावास के अधिकारी सऊदी अफसरों के संपर्क में हैं. साथ ही मच्छार परिवारों के संपर्क में भी हैं. दूतावास ने उम्मीद जताई कि कैप्टन स्मित जल्द ही अपनी चोटों से उबर जाएंगे.
Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah have been following the health condition of Mr Smit Machchhar, the brave Indian pilot of Flydubai flight that was diverted to Tabuk today. He is admitted in a hospital in Tabuk city in northwest Saudi Arabia and receiving necessary…
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) September 30, 2026
भारत में इजरायल के दूत ने भी इस घटना में यात्रियों को बचाने में मच्छार की भूमिका की सराहना की है. एक्स पर लिखी एक पोस्ट में दूतावास ने उन्हें अनुभवी और प्रतिभाशाली हीरो भारतीय पायलट बताते हुए ठीक होने की प्रार्थना की. उन्होंने लिखा, 'इजरायल, भारत, यूएई के नागरिकों के साथ मैं फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के अनुभवी और प्रतिभाशाली हीरो भारतीय पायलट कैप्टन समित मच्छार के जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. उनके साहस और अन्य इजरायली और अमीराती यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों के साहस ने 180 लोगों की जान बचाई.'
इस घटना के बाद इजरायल के लिए फ्लाईदुबई की उड़ानें छह दिनों के लिए रोक दी गई हैं. इस अवधि में पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी. जांच के बाद इस रोक को बढ़ाया जा सकता है. इससे पहले, इजरायली एयरलाइंस को संयुक्त अरब अमीरात के लिए केवल लीज़ पर लिए गए विमानों से उड़ानें संचालित करने के लिए शिन बेट से अस्थायी मंज़ूरी मिली थी.
फ्लाईदुबई के वीर कैप्टन स्मित की बहादुरी सामने आने के बाद इजरायल से लेकर यूएई तक में उनकी सराहना की जा रही है. लोग कैप्टन स्मित के साथ ही भारत को भी इतने लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. इजरायल एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन (ISALPA) ने पोस्ट करके लिखा, फ्लाईदुबई के वीर कैप्टन स्मित मच्छार और विमान में मौजूद रिलीफ फ्लाइट क्रू के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है. कैप्टन स्मित मच्छड़, आपका धन्यवाद और भारत, आपका धन्यवाद. यह व्यक्ति एक हीरो है.
The Israel Airline Pilots Association expresses its gratitude to flydubai’s heroic captain, Smit Machchhar, and the relief flight crew who were on board the aircraft.
— איגוד הטייסים הישראלי (@igudhatayasim) September 30, 2026
एक इजरायली महिला ने भी पोस्ट करके लिखा, 'फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट में चाकू मारे जाने के बाद बहादुरी से मुकाबला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. जिससे इजरायली यात्रियों और अमीराती क्रू को हस्तक्षेप करने और सभी यात्रियों की जान बचाने का मौका मिला. उन सभी के असाधारण साहस ने मिलकर 174 लोगों की जान बचाई. भारतीय, इजरायली, अमीराती. अलग-अलग राष्ट्रीयताएं. साहस का एक असाधारण कार्य. हम कैप्टन मच्छड़ के पूरी तरह से और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.'
Thank you Captain Smit Machchhar & Thank you India
— Einav Avizemer | עינב אביזמר (@EinavAvizemer) September 30, 2026
संयुक्त अरब अमीरात के सोशल एक्टिविस्ट अमजद अली ताहा ने लिखा, 'फ्लाईदुबई के जांबाज भारतीय पायलट, कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम. चाकू लगने और घायल होने के बावजूद, वह डटे रहे. खतरे के सामने अर्जुन जैसे साहस और कर्तव्य पुकारने पर हनुमान जैसे संकल्प के साथ, उन्होंने मुकाबला किया. कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों तथा क्रू को आपदा टालने का अवसर दिया. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाने में मदद की.'
A salute to flydubai’s brave Indian pilot, Captain Smit Machchhar. Stabbed and wounded, yet he stood his ground. With the courage of "Arjuna" in the face of danger and the resolve of "Hanuman" when duty called, he fought back, opened the cockpit door, and gave the passengers and…
— Amjad Taha أمجد طه (@amjadt25) September 30, 2026
यूएई से लेकर भारत और इजरायल तक लोग कृतज्ञता में एकजुट हैं और कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. अपने यात्रियों, विमानन जगत और दुनिया भर के लोगों के लिए वह एक हीरो हैं. सलाम, कैप्टन.