SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुप्रीम कोर्ट पहुंची विपक्ष की याचिका, लेकिन 14 खामियों ने अटकाया मामला; कोर्ट फीस भी ₹220 कम जमा

SIR और चुनाव आयुक्त के फैसलों के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कई कमियां पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि याचिका में 14 खामियां मिली हैं.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 12, 2026, 10:26 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 10:52 PM IST
Image Credit: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने से पहले मार्च करते हुए राहुल गांधी
Join

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत आज विपक्षी नेताओं के जरिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में 14 खामियां मिली हैं. दिलचस्प बात यह है कि कोर्ट फीस में भी 200 रुपये कम जमा किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक केस की लिस्टिंग के लिए भरे गए फॉर्म में प्रतिवादी का नाम गलत होना, पुराने फैसले की कॉपी न लगाना, 9 याचिकाकर्ताओं का वकालतनामा न होना, खड़गे के ID कार्ड की धुंधली कॉपी, ₹220 कम कोर्ट फीस, धुंधले दस्तावेज जैसी कमियां शामिल हैं. 

रजिस्ट्री ने दस्तावेजों के अस्पष्ट होने, छोटे फॉन्ट, पेज गायब होने, वर्नाक्युलर पेज और पेज नंबरिंग में गड़बड़ी जैसी संभावित कमियों का जिक्र किया है. साथ ही अंतिम प्रिंट आउट लेने के बाद संबंधित कमियों की जानकारी दी जाएगी और सुधार के बाद सिर्फ संबंधित पेज दोबारा दाखिल किए जाएं, ताकि पूरी फाइल की फिर से जांच न करनी पड़े.

कब होगी राहुल की याचिका पर सुनवाई?

अभी तक सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट नहीं आई है. उससे ही साफ होगा कि आज दायर याचिका लिस्ट होगी या नहीं. कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री खामियां ठीक होने का इंतेजार कर रही है. कानूनी जानकारों का मानना है कि मामला बेहद संवेदनशील होने की वजह से इसे अर्जेंट हियरिंग के तौर पर मंगलवार को सुनवाई के लिए लगाया जा सकता है.

राहुल ने सुप्रीम कोर्ट तक किया मार्च

राहुल गांधी की याचिका आज तब दायर की गई जब हजारों लोग सेंट्रल दिल्ली में जमा हुए और चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया. जब INDIA गठबंधन के नेता मार्च कर रहे थे, तब उनकी कानूनी टीम ने कथित 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग के प्रमुख के खिलाफ याचिका दायर की. याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में दर्ज कर लिया गया है और इसका डायरी नंबर 64196/2026 है. जानकारी के मुताबिक यह याचिका 12 अक्टूबर 2026 को शाम 4:37 बजे फाइल की गई है.

11 बड़े नेताओं ने संयुक्त तौर पर दाखिल की याचिका

यह याचिका अकेले राहुल गांधी की नहीं, बल्कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 बड़े नेताओं की तरफ से संयुक्त रूप से दाखिल की गई है. याचिकाकर्ताओं में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं. याचिका में कुल चार पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है. इसमें पहला प्रतिवादी भारतीय चुनाव आयोग है, जबकि अन्य तीन प्रतिवादी चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी हैं.

बाकी तमाम अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES