)
मुंबई के भांडुप इलके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यबां पर एक शादी के जश्न के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. शादी के दौरान परोसा गया खाना खाने से दुल्हा-दुल्हन समेत 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. इस घटना के बाद शादी वाले घर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचा गया. इसके बाद दोनों परिवारों ने केटरर के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
घटना के बाद लोगों में गुस्सा भरा और उन्होंने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इस मामले की जांच की अपील की है. बता दें कि इस समय एपडीए की कमान कमिश्नर तुकाराम मुंढे के पास है. यह घटना मुंबई के भांडुप इलाके की है, जहां पर शादी का खाना खाने के बाद कई मेहमान बीमार पड़ गए. इसके बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई. इसके बाद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना के बाद बीमार लोगों को अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अग्रवाल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें 11 महिलाएं, 9 पुरुष और 7 बच्चे शामिल हैं. सभी का बिना किसी देरी के उपचार शुरू कर दिया गया और जरूरी दवाइयां मुहैया कराई जा रही हैं.
चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल लाए गए कई मरीजों की हालत काफी खराब थी, जिसमें अधिकांश मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित थे. कुछ लोगों को पेट दर्द था, तो कुछ सांस लेने में भी परेशानी महसूस कर रहे थे. हालांकि, समय पर इलाज मिलने के बाद सभी की हालत स्थिर है और सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. फिलहाल सभी मरीजों को चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है.
इस घटना के बाद शादी में आए मेहमानों और दुल्हा-दुल्हन के परिवार का केटरिंग सर्विस पर गुस्सा फूटा है. रिश्तेदारों ने केटरिंग सर्विस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. रिश्तेदारों की दावा है कि केटरर्स ने बासी खाना परोसा थी. दुल्हे के बहनोई का कहना है कि सबसे पहले महिलाओं की तबीयत खराब होनी शुरू हुई. खाना खाने के बाद ही सभी को उल्टियां होने लगीं. उन्होंने कहा कि केटरिंग सर्विस देने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए.
रिश्तेदारों ने कहा कि केटरर ने केवल खाने के लिए डेढ़ लाख (1.5 लाख) रुपये लिए थे. इतना ज्यादा पैसा लेने के बाद भी ऐसी बड़ी लापरवाही देखने को मिली. परिवारों की मांग है कि जांच में अगर लापरवाही साबित होती है, तो केटरर का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए. पीड़ित अब प्रशासनिक एक्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.