App

दिल्ली-NCR बना गैस चैंबर: सांसों पर संकट के बीच AQI 370 पहुंचा, अभी तो दिवाली बाकी है!

दिल्ली में दिवाली से पहले ही 'सांसों का संकट' खड़ा हो गया है. आज (सोमवार, 02 नवंबर) को राजधानी में अक्षरधाम मंदिर और ITO के आसपास के इलाके के इलाकों में AQI 349 दर्ज किया गया.

दिल्ली-NCR बना गैस चैंबर: सांसों पर संकट के बीच AQI 370 पहुंचा, अभी तो दिवाली बाकी है!
Image Credit: दिल्ली में जहरीली हुई हवा!

सर्दी आते ही दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट खड़ा हो जाता है. इस बार तो दिवाली से पहले ही दिल्ली 'स्मोक फैक्ट्री' में तब्दील हो गई है. आज (सोमवार, 2 नवंबर) सुबह राजधानी में कई इलाकों में हवा की हालत और बिगड़ कर 'बहुत खराब' हो गई और वायु गुणवत्ता सूचकांच (AQI)  370 के करीब दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आरके पुरम के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है. वहीं, अक्षरधाम मंदिर और ITO के आसपास के इलाके के इलाकों में AQI 349 दर्ज किया गया. इंडिया गेट और जनपथ के आसपास के इलाके में AQI 335 पर रहा.

 

उधर, वायु प्रदूषण को देखते हुए राजधानी दिल्ली में 01 नवंबर से नई पाबंदियां लागू हो गईं. हालांकि, पाबंदियों के पहले दिन ही रविवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई. पिछले हफ्ते बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ी राहत मिली थी. हालांकि, मौसम में सुधार होते ही हवा की गुणवत्ता काफी बिगड़ गई. दिवाली से कुछ दिन पहले ही प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है. सीपीसीबी के अनुसार, दिवाली पर प्रदूषण और बढ़ेगा. इस कारण से एक्यूआई ‘बेहद खराब श्रेणी’ में पहुंच जाएगा. 

CPCB की ओर से रविवार की शाम 4 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 261 दर्ज किया गया था. 17 अप्रैल के बाद यह सबसे अधिक था. उस वक्त दिल्ली में AQI 263 दर्ज किया गया था.

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More