SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हमले से पहले रेकी कर जाना गया मैड संधू का डेली रूटीन, फिर बरसाई गईं गोलियां, कमिश्नर बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

Mad Sandhu Murder Case Latest Updates: पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मैड संधू के मर्डर से पहले रेकी करके उनका डेली रुटीन जाना गया था. इसके बाद मौका मिलते ही उन पर गोलियां बरसा दी गईं.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 05, 2026, 12:53 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 12:57 AM IST
Join

Police on Mad Sandhu Murder Case Update: पंजाब के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और LGBTQ के पैरोकार मैड संधू की हत्या सोचे-समझे तरीके से योजना बनाकर की गई थी. पहले उनकी रेकी करके उनका डेली रूटीन जाना गया. इसके बाद पीछा करके मौका देखकर उन पर गोलियां बरसाई गईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई. यह दावा पंजाब पुलिस ने किया है.

साजिश रचकर वारदात को दिया अंजाम- पुलिस कमिश्नर

अमृतसर में घटनास्थल में दौरा करने के बाद पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा संकेत मिलता है कि हमलावरों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया. इसके लिए मैड संधू की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी.

कमिश्नर के मुताबिक, शनिवार को आरोपियों ने संधू का पीछा किया, जब वे कार-वॉशिंग पॉइंट पर पहुंचे तो बाइक सवार शूटर्स ने उन पर गोलियां बरसा दीं. इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए लोहारका रोड की ओर भाग निकले.

शूटर्स के बारे में मिले कई सुराग- पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस को शूटर्स और उन्हें हायर करने वालों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं. हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो शूटर्स की तलाश में छापेमारी कर रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया तंत्र के जरिए भी आरोपियों के बारे में क्लू जुटाए जा रहे हैं. गिल ने संकेत दिया कि पुलिस जल्द ही इस बारे में बड़े खुलासे कर सकती है.

उधर, रविवार को पोस्टमार्टर के बाद मैड संधू का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया. गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने संधू का अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस के इंतजाम किए गए थे. पुलिस के कई सीनियर अधिकारी खुद व्यवस्था देखने के लिए मौके पर मौजूद थे.

LGBTQ कम्युनिटी से जुड़े थे मैड संधू

बताते चलें कि मैड संधू का नाम मधुसूदन था. वे LGBTQ कम्युनिटी से जुड़े थे और अपनी पहचान पर गर्व महसूस करते थे. वे इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर समलैंगिकता से जुड़े वीडियोज डालते रहते थे. इसके चलते उन्हें अक्सर ट्रोलिंग और धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES