SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुलगाम हमले का तीसरा दिन: J&K में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी; लश्कर का आतंकी लतीफ भट और साथी रडार पर

कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. उस हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हुए थे. जांच एजेंसियों को इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी लतीफ भट की भूमिका पर शक है. उसके साथ किसी अन्य आतंकी के शामिल होने की संभावना भी जांची जा रही है.

Written By Khalid Hussain Edited By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 13, 2026, 13:49 IST | Updated: Nov 13, 2026, 15:09 IST
Image Credit: आतंकियों की तलाश (IANS)
Join

शुक्रवार को कुलगाम हमले का तीसरा दिन है. इस बीच पूरा जम्मू-कश्मीर सुरक्षा इंतजामों को लेकर हाई अलर्ट पर है. कुलगाम के गुनहगारों का संहार करने के लिए भारत की सेना और सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आक्रामक होकर अपनी पड़ताल आगे बढ़ा रही है. इस बीच लश्कर के आतंकवादी लतीफ भट पर एजेंसियों का जो शक गहराया था अब उसके हिसाब से रणनीति बनाकर आतंकवादियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंद हुए हैं. 

आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी और धरपकड़ चल रही है.

आमतौर पर देखे जाने वाले तरीकों से अलग, इस बार आतंकवादियों ने मोटरसाइकिल का इस्तेमाल नहीं किया. जांच में सामने आया है कि वो पैदल ही अपने टारगेट तक पहुंचे थे. उन्होंने सुरक्षा बलों की एक चौकी से महज 50 मीटर की दूरी से गोलीबारी की और फिर इलाके के घने और दलदली क्षेत्र का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले.

लतीफ भट की तलाश

11 नवंबर को कुलगाम के अखरन इलाके में CRPF के जवानों पर हमला हुआ था. इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे. इसके बाद सेना, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

अब तक की जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि कुलगाम हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय सदस्य लतीफ भट्ट मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है.  हालांकि, जांच अभी जारी है. 

सूत्रों के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां लतीफ भट से जुड़े नेटवर्क और संभावित ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की भूमिका की भी जांच कर रही हैं. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है. एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमलावरों को स्थानीय स्तर पर किसी तरह की मदद, ठिकाना या लॉजिस्टिक सपोर्ट तो नहीं मिला था.

हमले का तीसरा दिन

सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले सुराग और स्थानीय इनपुट की जांच कर रही हैं. इस सर्च ऑपरेशन का मकसद हमलावर आतंकवादियों तक पहुंचकर उनके पूरे नेटवर्क का खात्मा करना है.

इसके साथ ही मोबाइल चेकिंग और अचानक की जाने वाली औचक जांच यानी सरप्राइज चेकिंग को भी बढ़ा दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में 119 आतंकवादी सक्रिय 

इस बीच, खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि जम्मू-कश्मीर में करीब 119 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से 90% विदेशी हैं. इनमें से 79 आतंकवादी पीर पंजाल के उत्तर में, जबकि 40 दक्षिण में मौजूद हैं. इसके अलावा, लगभग 80-100 प्रशिक्षित आतंकवादी 'लॉन्चिंग पैड' पर सक्रिय हैं और घुसपैठ करने के मौके की तलाश में हैं.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES