)
देश के दक्षिणी हिस्से में एक बार फिर से बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, केरलम के अलप्पुझा जिले में बुधवार (18 नवंबर) को 18,600 से ज्यादा पक्षियों को मारा गया. इसके अलावा 28,040 अंडे भी नष्ट किए गए. बताया जाता है कि दो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया।
दरअसल, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई. केरलम से सामने आए इस मामले ने देश के अन्य राज्यों में लोग सतर्क हो गए हैं. केरलम में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बड़ा एक्शन लिया गया और कुल 7,116 मुर्गियां, 11,057 बत्तखें और 447 बटेर मारे गए. वहीं, करीब 100 किलो पक्षियों का दाना भी नष्ट किया गया.
मारे गए पक्षियों में 7,331 अंबलप्पुझा उत्तर के प्रभावित फार्म के आसपास के इलाकों से थे, तो 1,289 पक्षी चेन्निथला-थ्रिप्पेरुंथुरा और 20 पक्षी अंबलप्पुझा दक्षिण के थे. रिपोर्ट्स में अंबलप्पुझा उत्तर के वार्ड 11 के एक फार्म में बटेर और मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई.
चेन्निथला-थ्रिप्पेरुंथुरा के वार्ड 1 के फार्म में बत्तखों और मुर्गियों में भी यह बीमारी देखने को मिला है. भोपाल की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज में जांचे गए फर्म से लिए सैंपल का रिजल्ट पॉजिटीव आया है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी.
दोनों जिलों के प्रभावित इलाकों नें तीन-तीन रैपिड रिस्पॉन्स टीमें लगाई गई हैं. हर टीम में एक चिकित्सक, दो पशुधन निरीक्षक, दो सहायक और चार कर्मचारी शामिल रहे. कर्मचारियों ने भी इस दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया. वायरस फैलने से रोकने के लिए मरे हुए पक्षियों के अवशेष जला दिए गए. बता दें कि अभियान की अगुवाई पशुपालन पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई. इस दौरान स्थानी पुलिस भी सक्रिय रही और इसमें मदद की.
गौरतलब है कि विश्वस्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू एक वायरल बीमारी है. मुख्य रूप से पक्षियों और पोल्ट्री में होती है. माना जाता है कि संक्रमित जानवरों या दूषित माहौल के सीधे या अप्रत्यक्ष संपर्क से यह कभी-कभी इंसानों को भी हो सकती है.