App

'करा आए बेइज्जती, कर लिया सड़कों पर तांडव?'गोरखपुर में बच्चे की मौत पर राजभर ने अखिलेश को घेरा

गोरखपुर में 13 साल के बच्चे की मौत को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला. रोड शो के बुलडोजर पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच और हत्या के मुकदमे की मांग की.

'करा आए बेइज्जती, कर लिया सड़कों पर तांडव?'गोरखपुर में बच्चे की मौत पर राजभर ने अखिलेश को घेरा
Image Credit: Om Prakash Rajbhar

लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान 13 साल के बच्चे आर्यवर्धन की मौत का मामला अब राजनीतिक तूफान बन गया है.सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस मौत के लिए सीधे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है.

राजभर का सीधा आरोप - बुलडोजर ने ली जान

OP राजभर ने कहा कि रोड शो में शामिल बुलडोजर की वजह से मासूम की जान गई. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने को कहा है.

 'करा आए बेइज्जती, कर लिया तांडव?'

राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा -"करा आए बेइज्जती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?"उन्होंने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान सड़कों पर मची अव्यवस्था और समर्थकों की हुड़दंगबाजी के बीच एक मासूम की जान चली गई.

संवेदना तक नहीं जताई -राजभर

राजभर ने कहा कि बच्चे की मौत के बाद भी अखिलेश यादव की तरफ से न कोई दुख जताया गया, न ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. उन्होंने इस लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की मांग की.उन्होंने कहा कि आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और जो लोग भी इसमें शामिल हों उनपर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. सोचने वाली ये है कि आप ने भी न दु:ख प्रकट किया न संवेदना जतायी, मगर वहीं पर स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया आपको। ये है आपकी उद्दंड राजनीति.

बुलडोजर पर भी कसा तंज

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर संभालना हर किसी के बस की बात नहीं है.'बुलडोजर' सबसे नहीं संभलता मित्र...पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते।और हां...हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गये, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गये! कम से कम गीता प्रेस ही चले गये होते। एक भगवद्गीता खरीद लिये होते, सद्बुद्धि मिलती। मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुरसत नहीं। उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते, लेकिन आपको तो दाढ़ी-टोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज़ ना हो जाएँ।ख़ैर, गुंडई के प्रदर्शन के चक्कर में ये भूल गये कि आप इंडी वाले भी हैं। कम से कम कांग्रेस वाले अपने बड़के भैया का भी झंडा, बैनर लहरवा दिये होते एक दो जगह पर।

हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है! बार बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़े-बुजुर्गों से ज्ञान लीजिए। तभी पार्टी बचेगी नहीं तो सत्ताइस में सत्यानाश तय है.

मंदिर और गीता प्रेस का भी किया जिक्र

राजभर ने अपने पोस्ट में  अखिलेश के गोरखपुर दौरे पर भी निशाना साधा और गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस और तरकुलही माई मंदिर का जिक्र किया. कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी उन्होंने अखिलेश पर कटाक्ष किया.

2027 को लेकर चेतावनी

पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश यादव को बड़े-बुजुर्गों से सीख लेने की नसीहत दी और कहा कि ऐसा नहीं किया तो 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सत्यानाश तय है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More