App

कोर्ट में पेश न होने पर बढ़ीं नगीना सांसद की मुश्किलें, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने दिया संपत्ति कुर्की का आदेश

गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया है. 2018 के मारपीट मामले में 17 नवंबर को कोर्ट में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है.

कोर्ट में पेश न होने पर बढ़ीं नगीना सांसद की मुश्किलें, गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट ने दिया संपत्ति कुर्की का आदेश
Image Credit: Chandrashekhar Azad Ravan

वैभव शर्मा/गाजियाबाद: नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने 17 नवंबर को कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके घर की कुर्की का आदेश जारी कर दिया है. अगली सुनवाई अब 8 दिसंबर को होगी. कोर्ट के आदेश के बाद चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

क्या है 2018 वाला मामला?

ये मामला 2018 का है. गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह चल रहा था. शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि शादी में हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. इसी मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

पहले भी हो चुका है NBW

इस केस में कोर्ट पहले से ही सख्त है. अक्टूबर 2026 में भी चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी हो चुका था. इसके बाद भी 17 नवंबर की सुनवाई में वो कोर्ट नहीं पहुंचे, तो अदालत ने कुर्की का आदेश दे दिया.

चंद्रशेखर आजाद ने क्या कहा?

कोर्ट के आदेश के बाद चंद्रशेखर आजाद ने राजनीतिक गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा है.  उनका कहना है कि ये कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही . उन्होंने AIMIM और आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों के गठबंधन से सरकार बौखला गई है और इसी वजह से उन्हें परेशान किया जा रहा है. 

कोर्ट में पेश नहीं होने पर आजाद का कहना है कि 17 नवंबर को वह पहले से तय संसदीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र में थे.  उनके वकील ने इस संबंध में अदालत में प्रार्थनापत्र भी दाखिल किया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More