App

शादी के सीजन में सोना खरीदने से पहले सावधान: गहनों में मिलाया जा रहा चीनी पाउडर!

शादी के सीजन में सोने की खरीदारी करने वालों के लिए मिलावट का नया खतरा सामने आया है. सराफा कारोबारियों के मुताबिक, सोने में रुथेनियम और इरिडियम जैसी भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर वजन बढ़ाया जा रहा है. इस कथित मिलावट को सामान्य एसिड टेस्ट और कसौटी से पकड़ना मुश्किल है.

शादी के सीजन में सोना खरीदने से पहले सावधान: गहनों में मिलाया जा रहा चीनी पाउडर!
Image Credit: सोने की चमक के पीछे बड़ा खेल!

शादियों के सीजन में अगर आप भी सोने की ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि बाजार में सोने की शुद्धता को लेकर मिलावट का एक ऐसा चौंकाने वाला खेल सामने आया है, जिसे सामान्य जांच में भी मुश्किल हो रहा है.

सोने में भारी धातुओं का महीन पाउडर मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है. बाजार में इसे गोल्ड पाउडर या चीनी पाउडर के नाम से जाना जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि मिलावट का यह पाउडर सोने में शामिल होने के बाद इस तरह गायब हो जाता है, जैसे फिल्म का मिस्टर सोना देखने में बिल्कुल असली नजर आता है, लेकिन उसकी वास्तविक शुद्धता कम हो चुकी होती है.

भारत सरकार से अपील 
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि इस तरह की मिलावट टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. सामान्य एसिड टेस्ट और कसौटी पर जांच करने से भी इसका पता नहीं चल पाता. जब गहने बनाने के लिए सोने को गलाया और प्रोसेस किया जाता है, तब वास्तविक सोने की मात्रा कम निकलने पर इस का खुलासा होता है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने भारत सरकार से अपील की है कि सोने में हो रही इस तरह की मिलावट पर सख्त कार्रवाई की जाए.

मशीनों और कसौटी को भी दे रहा चकमा
सराफा कारोबार से जानकारों के मुताबिक, बाजार में चीनी पाउडर बेचने वाले दलाल सक्रिय हैं. यह पाउडर अलग-अलग क्वालिटी में उपलब्ध बताया जा रहा है. सामान्य एसिड टेस्ट, कसौटी और पुरानी कैरेट जांच मशीनों से इसकी पहचान करना बेहद मुश्किल है. इतना ही नहीं, ऐसे मिलावटी सोने की हो जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं. इससे ग्राहकों के लिए असली और मिलावटी सोने के बीच अंतर करना चुनौती बन सकता है.

दो-तीन साल से सामने आ रहा मिलावट का नया तरीका
सराफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले दो-तीन वर्षों से सोने में रुथेनियम, इरिडियम और जैसी भारी धातुओं की मिलावट की शिकायतें सामने आ रही हैं. इन धातुओं का घनत्व सोने से अधिक होने के कारण इनकी मौजूदगी से वजन बढ़ जाता है, जबकि सोने की वास्तविक मात्रा कम रहती है.

चीन से आने की आशंका, लागत महज 10 प्रतिशत!
कारोबार से लोगों के मुताबिक, यह कथित गोल्ड पाउडर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के रास्ते बाजारों तक पहुंच रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इसे चीन में तैयार किया जा रहा है. इसकी लागत सोने की कीमत के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है.

कैसे की जा सकती है मिलावट की पहचान? 
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की मिलावट की पहचान के लिए एक्स-रे यानी और इलेक्ट्रॉन जैसी आधुनिक जांच तकनीकों की मदद ली जा सकती है. शादी के सीजन में सोने की खरीदारी करते समय केवल चमक, वजन, कसौटी या सामान्य जांच पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं है. विश्वसनीय ज्वेलर से खरीदारी करें, हॉलमार्क और की आधिकारिक पुष्टि करें और संदेह होने पर मान्यता प्राप्त लैब से विस्तृत जांच करवाएं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rakesh Bhardwaj

Rakesh Bhardwaj

राकेश कुमार भारद्वाज पाली (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में जोधपुर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।इतिहास में एमए, विधि (LL.B.)में अध्यनरत, पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त भारद्वाज जी ने अपने करियर की शुरुआत पाली में लॉकल न्यूज चैनल से की इसके बाद उन्होंने दैनिक नवज्योति ,ईटीवी राजस्थान ,जी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। पाली व जोधपुर में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के साथ राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।
Read More