SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जम्मू-कश्मीर में उमर कैबिनेट का विस्तार आज, कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है एंट्री; 5 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को उमर कैबिनेट का विस्तार होगा. माना जा रहा है कि आज के मंत्रिमंडल विस्तार में 3 से 5 नए चेहरों की एंट्री हो सकती है. हालांकि, किसको जगह मिलेगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने सीएम उमर अब्दुल्ला का अपना त्यागपत्र सौंपा है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 27, 2026, 07:54 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:00 AM IST
Image Credit: जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार का कैबिनेट विस्तार आज. (फाइल फोटो)
Join

जम्मू-कश्मीर की राजनीति के लिए आज का दिन काफी अहम है. मंगलवार (27 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर सरकार में पहला मंत्रिमंडल फेरबदल होगा. यह कई मायनों में खास है.  इस विस्तार से पहले सीएम उमर अब्दुल्ला को पांच मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया है. माना जा रहा है कि आज के इस मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं. 

दरअसल, उमर सरकार में तीन नए मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. वहीं, अगर दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हुई, तो पांच नए चेहरे उमर सरकार में शामिल होंगे. इस मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान किसको हटाया जाएगा और कौन शामिल होगा, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई मंत्रियों में असंतोष का भाव भी नजर आ रहा है.

ये दिग्गज बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों की मानें, तो अली मोहम्मद सागर, नजीर गुरेजी, अल्ताफ अहमद कालू और अर्जुन सिंह राजू को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, लेकिन इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आज होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंत्री जावेद अहमद डार के आवास पर नेशनल कान्फ्रेंस (NC) के नेताओं की बैठक भी हुई.

एनसी की इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, वन एवं पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा और परिवहन मंत्री सतीश शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए. इस बैठक को संभावित फेरबदल और दो मंत्रियों को मनाने की कोशिश को लेकर माना जा रहा है.

क्यों खास है ये बदलाव

गौरतलब है कि एनसी नेताओं की ये बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि सीएम के अलावा अन्य तीन मंत्रियों को बदले जाने पर संगठन के कई नेताओं ने कथित तौर पर जोर दिया है. हालांकि, जावेद डार ने इसे सामान्य मुलाकात  करार दिया और कहा कि किसको मंत्रिमंडल में रखना है और किसको बाहर रखना है, यह पूरी तरीके से सीएम का विशेषाधिकार है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की जेल में हुआ खेल: गार्ड पर हमला कर आधी रात फरार हुए 17 कैदी, पोस्ट बनाकर खोजबीन जारी

यह भी पढ़ें: खड़गे के बयान पर अब डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस! गहलोत बोले- 'दादी याद दिलाना' या 'बाप की जागीर' तो मुहावरा है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES