)
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है. इन कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला किया, जिसके बाद वह फरार हो गए. इस मामले में 4 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 लोगों की एक स्पेशल टीम का गठन बनाई है.
साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि गिरफ्तार कैदी मदुरै का रहने वाला है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसे जेल के पीछे के जंगली इलाके में गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बाताया कि एक फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 16 की तलाशी जारी है. ये पूरी घटना सोमवार देर रात की है.
पुलिस ने कहा कि सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. अधिकारी ने कहा कि ये घटना उस वक्त की है, जब एक कैदी के बीमार होने की सूचना मिलने पर जेल कर्मचारी सेल के अंदर गए. ऐसे में कैदियों ने भागने से पहले जेल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए बिदारी ने बताया कि कैदियों ने भागने की योजना के तहत मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया था.
कैदियों की ओर से किए गए इस हमले में थेनी जिला जेल से जुड़े ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गहरी चोट आई है. पुलिस कर्मचारी को जी विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जेल के दो अन्य कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आई हैं.
#UPDATE | Tamil Nadu | Four escaped prisoners have been arrested by police during combing operations: Inspector General of Police (IGP), South Zone, Vijayendra Bidari 17 inmates had escaped from the Theni sub-jail late last night (Pics Source: Inspector General of Police (IGP), South Zone, Vijayendra Bidari)
— ANI (@ANI) October 27, 2026
एक कैदी की गिरफ्तारी तो जेल के पीछे के जंगल वाले इलाके से हो गई, लेकिन अन्य फरार 16 की तलाशी जारी है. इसको देखते हुए पड़ोसी जिलों के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस पूरी घटना को लेकर डिंडीगुल के पुलिस अधिक्षक एस जयकुमार का कहना है कि एहतियात के तौर पर पड़ोसी जिले में 16 जगहों पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं. इसके साथ डिंडीगुल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है.
इस घटना को देखते हुए मदुरै, डिंडीगुल और इडुक्की की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही फरार कैदियों की तस्वीरें अधिकारियों के बीच बांट दी गई हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके. पूरे प्रकरण में मामला भी दर्ज किया है और आगे की जांच हो रही है. इधर, इस घटना पर सियासी पारा हाई हो गया है. डीएमके सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
जेल से कैदियों के भागने की घटना पर राज्य में सियासत शुरू हो गई है. डीएमके के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पी. विल्सन ने इन घटना को शर्मनाक बनाते हुए कहा कि यह तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है.
उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (जिनके पास यह विभाग भी है) को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए. राज्य भर में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. (इनपुट- एएनआई)