App

'उसका परिवार बर्बाद हो गया!' स्काउट-काश्वी विवाद पर लव गिल की टीम का छलका दर्द, बिग बॉस मेकर्स पर फोड़ा बम!

'बिग बॉस 20' में स्काउट, काश्वी और लव गिल का विवाद अब नेशनल टीवी पर चरित्र हनन की हदें पार कर चुका है. लव की टीम ने खुलकर उनका समर्थन किया और मेकर्स पर सवाल उठाए. टीम ने इस दौरान कहा शो में डबल स्टैंडर्ड्स और पर्सनल अटैक ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

'उसका परिवार बर्बाद हो गया!' स्काउट-काश्वी विवाद पर लव गिल की टीम का छलका दर्द, बिग बॉस मेकर्स पर फोड़ा बम!
Image Credit: लव गिल टीम स्टेटमेंट

'बिग बॉस 20' के घर में खेल अब केवल टास्क या आपसी नोकझोक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ये कंटेस्टेंट्स के पर्सनल रिश्तों और उनकी गरिमा पर भी सवाल खड़े करने लगा है. हाल ही में स्काउटओपी (तन्मय सिंह), उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी और लव गिल के बीच का विवाद इस कदर बढ़ गया है कि अब सोशल मीडिया और बाहर बैठी टीमों को सामने से आकर जवाब देना पड़ रहा है. शो में जिस तरह से लव गिल के कैरेक्टर और उनके रिश्तों पर उंगलियां उठाई गईं, उसके बाद अब उनकी ऑफिशियल टीम ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बेहद इमोशनल और तीखा बयान जारी किया है.

इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इस ऑफिशियल बयान में लव गिल की टीम ने मेकर्स और शो के माहौल पर तीखा गुस्सा जाहिर किया है. टीम का कहना है कि नेशनल टीवी पर जिस तरह से लव गिल की इमेज के साथ खिलवाड़ किया गया है, उसने उनके परिवार को अंदर से तोड़ कर रख दिया है. बयान में साफ शब्दों में कहा गया है कि लव का पूरा परिवार इस तमाशे की वजह से भारी तनाव में है और हालात इस हद तक खराब हो चुके हैं कि परिवार बिखर सा गया है.

भाई-बहन का रिश्ता और फीलिंग्स का खेल

लव गिल की टीम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने शुरू से ही अपनी बाउंड्री रखी थीं और वो स्काउटओपी को अपना भाई मानती थीं. लेकिन परेशानी तब शुरू हुई, जब स्काउट की तरफ से फीलिंग्स शेयर की जाने लगीं, जिससे चीजें धुंधली होती चली गईं. टीम का आरोप है कि शो के दौरान सारा दोष अकेले लव गिल पर सिक पर मढ़ दिया गया, जबकि स्काउट के रवैये पर कोई गंभीर सवाल नहीं उठाया गया. लव की टीम ने इसे समाज का सबसे पुराना और दोहरा मापदंड बताया, जहां गलती होने पर हमेशा एक महिला पर ही उंगली उठाई जाती है.

love

टीम और सेलेब्स का मिला साथ

लव गिल की टीम ने बयान जारी करते हुए लिखा, 'किसी भी औरत को कभी भी किसी आदमी की पसंद की कीमत नहीं चुकानी चाहिए. किसी भी परिवार को अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना चाहिए. लव गिल हमदर्दी की हकदार थी, बेरहमी की नहीं. उसे इंसाफ मिलना चाहिए था, कैरेक्टर एसेसिनेशन की नहीं. लव गिल की टीम के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स भी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं, जिसमें काम्या पंजाबी, गौहर खान और मनु पंजाबी भी शामिल हैं.

lovegill

काश्वी की एंट्री से बढ़ा बवंडर

ये पूरा विवाद तब और गहरा गया जब 'वीकेंड का वार' में होस्ट रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव के बीच फिजिकल इंटरैक्शन जैसे हाथ, पैर और गर्दन की मसाज पर कड़े सवाल उठाए और ऑडियंस की नजरों में इसकी इमेज पर बात की. वहीं इस आग में घी तब और पड़ गया, जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में एंट्री ली और लव गिल पर स्काउट को मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया. काश्वी ने दावा किया कि स्काउट के फैंस लव से नफरत करते हैं और उन्हें तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More