SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले गोलियों की आवाज, फिर बंद हुए फोन... किश्तवाड़ में 2 पुलिसकर्मियों के लापता होने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन तेज

घटना के बाद से ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने दोनों SPO को ढूंढने के लिए संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किन हालात में लापता हुए हैं.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 11, 2026, 11:46 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:49 PM IST
Image Credit: किश्तवाड़ में 2 पुलिसकर्मियों के लापता होने से हड़कंप...
Join

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए हैं.  बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मीदच्छन-मरवाह में आर्मी की पेट्रोलिंग टीम के साथ थे.जिस समय दोनों लापता हुए, ठीक उसी वक्त इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई.अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किन हालात में लापता हुए हैं. फिलहाल सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

जो पुलिसकर्मी लापता हुए हैं उनकी पहचान SPO रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है. यह दोनों ही स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे.  बताया जा रहा है कि दोनों ढेरना पोस्ट की तरफ जा रहे थे. उनके फोन पहले चालू थे, लेकिन फिर बंद हो गए और तब से स्विच ऑफ ही हैं.

जंगल में उतारी गई अतिरिक्त फोर्स

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस और सुरक्षाबलों ने दोनों जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. खबर लिखे जाने तक दोनों पुलिसकर्मियों का कोई सुराग नहीं मिल सका. सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों हर दिशा में भेजा गया है ताकि चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा सके.

कुलगाम में CRPF टीम पर आतंकी हमला

यह घटना कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के ठीक बाद हुई है. बुधवार को कुलग्राम में  दोपहर करीब 2:15 बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने CRPF की एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए. उन्हें पकड़ने के लिए भी सर्च अभियान चल रहा है.

अक्टूबर में भी लापता हुए थे SPO

किश्तवाड़ में SPO के लापता होने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से अपनी सर्विस राइफल के साथ लापता हो गए थे. अगले ही दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा पाया गया था. फिर 19 अक्टूबर को पुलिस ने इस हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था.

(रिपोर्ट: साहिल करनी)

ये भी पढ़ें: क्या बड़े नोट ही भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी ताकत हैं? 500 रुपये का नोट हटाने के पीछे का गणित समझिए

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES