)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मीदच्छन-मरवाह में आर्मी की पेट्रोलिंग टीम के साथ थे.जिस समय दोनों लापता हुए, ठीक उसी वक्त इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई.अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किन हालात में लापता हुए हैं. फिलहाल सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जो पुलिसकर्मी लापता हुए हैं उनकी पहचान SPO रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है. यह दोनों ही स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे. बताया जा रहा है कि दोनों ढेरना पोस्ट की तरफ जा रहे थे. उनके फोन पहले चालू थे, लेकिन फिर बंद हो गए और तब से स्विच ऑफ ही हैं.
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है और पुलिस और सुरक्षाबलों ने दोनों जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. खबर लिखे जाने तक दोनों पुलिसकर्मियों का कोई सुराग नहीं मिल सका. सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों हर दिशा में भेजा गया है ताकि चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा सके.
यह घटना कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के ठीक बाद हुई है. बुधवार को कुलग्राम में दोपहर करीब 2:15 बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने CRPF की एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गए. उन्हें पकड़ने के लिए भी सर्च अभियान चल रहा है.
किश्तवाड़ में SPO के लापता होने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से अपनी सर्विस राइफल के साथ लापता हो गए थे. अगले ही दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा पाया गया था. फिर 19 अक्टूबर को पुलिस ने इस हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था.
(रिपोर्ट: साहिल करनी)