)
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार (17 अक्टूबर) को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सहम उठे. भूकंप के झटके ऐसे समय पर आए, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया था.
इस भूकंप के दौरान लोगों ने भय देखने को मिला. चूंकि, भूकंप की तीव्रता कम थी ऐसे में कुछ लोग इसको महसूस नहीं कर सके. किसी भी इलाके में किसी के हताहत होने या किसी किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. बताया गया कि इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी.
तड़के सुबह आए भूकंप में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन लोगों में दहशत जरूर फैल गई. भूकंप के बाद लोगों ने अपने घरों की दीवारों भी चेक की, लेकिन किसी दरार की जानकारी नहीं है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
EQ of M: 4.1, On: 17/10/2026 04:36:27 IST, Lat: 31.298 N, Long: 77.529 E, Depth: 10 Km, Location: Shimla, Himachal Pradesh. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/iYk7TgrD1w
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 16, 2026
विशेषज्ञ बताते हैं कि पृथ्वी के भीतर 7 तरह के प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रहे होते हैं. ऐसे में जब भी ये प्लेट्स ज्यादा टकरा जाते हैं, उसे जोन फॉल्ट लाइन के नाम से जाना जाता है. इतना ही नहीं, अधिक दबाव बनने पर प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता ढूंढती है. पृथ्वी के भीतर इस उथल-पुथल के नतीजे को भूंकप के नाम से जाना जाता है.