App

10 साल के बेटे को पैरों से पकड़कर मंदिर के सामने तीन बार पटका, हत्या के बाद शव के पास सोता रहा पिता

गुजरात के अहमदाबाद में एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे को बड़ी बेरहमी के साथ मार डाला है. बताया जा रहा है कि उसने घर में बने मंदिर में बेटे को तीन बार पटका और फिर सिर पर डंडे से भी वार किया.

10 साल के बेटे को पैरों से पकड़कर मंदिर के सामने तीन बार पटका, हत्या के बाद शव के पास सोता रहा पिता
Image Credit: बेटे की हत्या करने वाले पिता की तस्वीर

गुजरात के अहमदाबाद में एक पिता ने अपने 10 साल के बेटे की मंदिर में हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिता नहीं चाहता था कि उसका बेटा भी उसकी तरह तांत्रिक बने. पत्नी की शिकायत के मुताबिक, पिता ने घर में बने देवी के छोटे मंदिर की वेदी के पास ले जाकर कथित तौर पर मार डाला और फिर उसी के पास सो गया. घटना के दौरान पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी.

जानकारी के मुताबिक, 36 साल का नरेश अहमदाबाद जिले के विंचिया गांव में एक भुवा है. गुजरात के कुछ इलाकों में 'भुवा' ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है, जिसे स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक देवी-देवताओं से जुड़ा माध्यम या धार्मिक अनुष्ठान कराने वाला माना जाता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पिता भी भुवा थे और वह खुद भी यह भूमिका निभा रहा था.

पैरों से पकड़कर तीन बार पटका

नरेश की पत्नी भारती पटेल के मुताबिक जब वो रविवार को घर पहुंची, तो उसे अपने बेटे के शव को देखा, जिसके पास उसका पति नरेश सो रहा था. भारती पटेल ने पुलिस को बताया,'उसने (पति ने) मुझे बताया कि उसने हमारे बेटे करण को पैरों से पकड़कर तीन बार देवी मां के मंदिर में पटका. फिर उसने उसके सिर पर लाठी से वार किया और उसकी हत्या कर दी.' इसके बाद नरेश ने अपने बेटे की लाश को चारपाई पर रखा और उसके पास सो गया.

मायके गई हुई थी पत्नी

भारती ने बताया कि नरेश ने उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद वह लगभग अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई थी. उनका बेटा करण एग्जाम की वजह से घर पर ही रह गया था. 1 नवंबर को भारती को जानकारी मिली कि नरेश ने करण की पिटाई की है. एक पड़ोसी ने भी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. जब अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने नरेश को अपने घर में चारपाई पर सोते हुए पाया, उसके बगल में उसके बेटे का शव पड़ा था.

'बेटा भुवा ना बन जाए, इसलिए मारा'

FIR के मुताबिक, जब भारती ने नरेश से पूछा कि उसने उनके बेटे को क्यों मारा, तो नरेश ने जवाब दिया,'मेरे पिता 'भुवा' थे और मैंने उनके बाद यह भूमिका संभाली. यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस परिवार में कोई और भुवा न बने, मैंने उसकी हत्या कर दी.'

पुलिस इंस्पेक्टर ने क्या बताया

सानंद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जेएल चौहान ने बताया, 'नरेश पर हत्या का आरोप लगाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से स्थिर नहीं लग रहा है और उसका मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने बताया कि नरेश के इलाके में किसी से अच्छे संबंध नहीं थे.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More