App

पिता ने छीना मोबाइल तो बेटी ने छीन ली जिंदगी! गेम की जिद में कुकर के ढक्कन और चाकू से कर दिया कत्ल

गुजरात के सूरत में एक बेटी ने पिता को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि वो उसे मोबाइल छोड़कर घर के काम में मदद करने को कह रहा था. इतने में ही बेटी ने कुकर के ढक्कन और चाकू से हत्या कर दी.

पिता ने छीना मोबाइल तो बेटी ने छीन ली जिंदगी! गेम की जिद में कुकर के ढक्कन और चाकू से कर दिया कत्ल
Image Credit: Ai की मदद से बनाई गई तस्वीर

कुछ बच्चों को मोबाइल और गेम की आदत इतनी बुरी हो जाती है कि वो इन्हें हासिल करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. हाल ही में को गुजरात के सूरत में एक बेटी ने अपने पिता पर प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर पर वार किया और फिर चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि पिता (रमेश चौहान) और बेटी (काजल) के बीच फोन पर गेम खेलने की आदत को लेकर हुई बहस हो रही थी. इसी दौरान पिता ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था. मृतक की पत्नी मंजू के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ, जब पिता ने बेटी से गेम बंद करके घर के कामों में मदद करने को कहा.

पिता ने फोन छीनकर जमीन पर दे मारा

पुलिस शिकायत के मुताबिक, यह परिवार सूरत के कोसाड इलाके में रहता है. रविवार को जब चौहान काम से घर लौटे, तो मंजू ने शिकायत की कि काजल फोन पर गेम खेलने में व्यस्त है और घर के कामों में कोई मदद नहीं कर रही है. चौहान ने काजल से फोन एक तरफ रखकर घर के कामों में हाथ बंटाने को कहा. जब काजल ने बात नहीं मानी, तो चौहान ने उसका फोन छीनकर जमीन पर दे मारा, जिससे वह टूट गया.

जख्मी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया

पुलिस ने बताया कि इससे काजल नाराज हो गई. आरोप है कि उसने किचन से प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और चौहान के सिर पर जोर से वार किया. इसके बाद उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर मंजू किचन की ओर दौड़ीं, जहां उन्होंने चौहान को फर्श पर पड़ा देखा. उनके सिर और पेट से खून बह रहा था. चौहान को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

काजल का सौतेला पिता था चौहान

मंजू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और काजल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इंस्पेक्टर जेबी वानर ने बताया,'हमने रविवार देर रात आरोपी काजल को गिरफ्तार कर लिया. फोन पर गेम खेलने जैसी छोटी सी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच झगड़ा हुआ, जो हत्या में बदल गया. काजल के पिता की कुछ साल पहले सौराष्ट्र में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां सूरत आ गईं और उन्होंने रमेश चौहान से शादी कर ली. जिसकी काजल ने हत्या कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More