चारों तरफ धुआं, जीरो विजिबिलिटी और घुटता दम, दिवाली की अगली सुबह 'जहर' बनी हवा; कहां कितना रहा AQI?
रविवार को देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया गया. दिवाली के दिन हुई आतिशबाजी से एक बार फिर प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है. दिल्ली समेत देश के कई शहरों में AQI खतरनाक श्रेणी को पार कर गया. प्रदूषण का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्या से जूझ रहे मरीजों पर देखने को मिलता है.
रविवार (08 नवंबर) को दिवाली के मौके पर दिल्ली समेत पूरे देश में जमकर आतिशबाजी हुई. आधी रात तक देश के अलग-अलग शहरों में पटाखे जलते रहे. इसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही है. इस बीच दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने हवा की गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में डाल दिया है.
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 को पार कर गया. न केवल दिल्ली, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में दिवाली की आतिशबाजी के कारण वायु गुणवत्ता खराब हुई है. सोमवार (09 नवंबर) सुबह 4 बजे दर्ज किए गए आंकड़े को देखें, तो पता चलता है कि मुंबई में AQI 168, जयपुर में 215, पटना में 243, लखनऊ में 229 रहा. वहीं, जयपुर में 215, पटना में 243, हैदराबाद में 113, कोलकाता में 173 AQI दर्ज किया गया.
दिल्ली में AQI 400 के पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही है. इस बीच दिवाली की रात हुई आतिशबाजी ने एक बार फिर हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है. आलम यह है कि रातभर जले पटाखों के कारण दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलटी बेहद कम हो गई. देर रात स्ट्रीट लाइट रोशनी में हवाल में फैला धुआं साफ नजर आया. आईएमडी ने दिल्ली में स्मोग का रेड अलर्ट जारी किया
चूंकि, दिल्ली में पटाखे जलाने के लिए रात के 8 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था. बावजूद इसके लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी थी. लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी तब की, जब दिल्ली की हवा पहले से बी काफी खराब स्थिति में पहुंच गई है.
धुएं का कितना होगा असर?
दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का सीधा असर उन लोगों पर होगा, जो पहले से सांस की समस्याओं से जूझ रहे हैं. आतिशबाजी के बाद हुए प्रदूषण की मार उन लोगों को भी झेलनी पड़ेगी, जिन्होंने पटाखे जलाए ही नहीं. लोगों एनसीआर के स्थानीय लोगों को का कहना है कि देर रात के बाद से प्रदूषण काफी अधिक बढ़ गया है, जिस कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
जानकार बताते हैं कि इस प्रकार की हवा का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर सबसे अधिक होगा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI301 से 400 के बी होने का मतलब है कि हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है. वहीं, 401 से 500 से के बीच में पहुंचने पर यह बहुत गंभीर श्रेणी में आती है. दिल्ली के कई इलाकों में फिलहाल वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में है.
यह भी पढ़ें: जहां कभी होती थी पत्थरबाजी, वहां आज जले 11 हजार दीये... लाल चौक पर कुछ इस अंदाज में मनी दिवाली!
यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली में AQI 600 पार, सांस लेना मुश्किल... AAP ने केंद्र और रेखा सरकार को घेरा