SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहां कभी होती थी पत्थरबाजी, वहां आज जले 11 हजार दीये... लाल चौक पर कुछ इस अंदाज में मनी दिवाली!

श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर पर बड़ी संख्या में लोग दिवाली का जश्न मनाने जुटे. इस खास मौके पर पूरे घंटा घर को बेहद खूबसूरत रोशनी और सजावट से सजाया गया.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 08, 2026, 07:40 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 07:53 PM IST
Image Credit: श्रीनगर के लाल चौक पर दिवाली सेलिब्रेशन...
Join

आज पूरे देश में दिवाली की धूम. कश्मीर घाटी भी इस जश्न में पूरी तरह डूबी हुई है. इस बार श्रीनगर के मशहूर लाल चौक पर जो नजारा देखने को मिला, कुछ साल पहले तक कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था. जहां कभी अलगाववाद और पत्थरबाजी की खबरें आती थीं, वहां आज रात राष्ट्रीय गौरव और भाईचारे की रोशनी जगमगा रही है.

श्रीनगर के सबसे चर्चित लाल चौक के बीचों-बीच आज 11,000 मिट्टी के दीये जलाए गए हैं. इन दीयों को कुछ इस तरह सजाया गया है कि इनसे 'भारत विश्व गुरु' का संदेश उभरकर सामने आ रहा है. 

एक वक्त था जब यही लाल चौक अलगाववादी रैलियों और तनाव का अड्डा माना जाता था, लेकिन आज यहां सिर्फ खुशियां और सांस्कृतिक आत्मविश्वास नजर आ रहा है. लाल चौक पर लौटी यह रौनक बस एक दिन की सजावट भर नहीं है, बल्कि यह बदलते हुए कश्मीर की नई कहानी बयां कर रही है.

भजनों की गूंज और 'राम रथ' ने बांधा समां

दिवाली के मौके पर ऐतिहासिक क्लॉक टावर के पास स्थानीय लोग, पर्यटक, कश्मीरी पंडित और युवा छात्र एक साथ खड़े होकर इस पल के गवाह बने. हवा में घी के दीयों की खुशबू के साथ भजनों की गूंज और 'जय श्री राम' के नारे सुनाई दिए. पास ही एक सजा हुआ 'राम रथ' भी खड़ा था. शाम को भव्य आरती भी हुई. इस दौरान बीच-बीच में हुई आतिशबाजी ने पूरे आसमान को रोशन कर दिया.

दशकों पुरानी तस्वीर का बड़ा बदलाव

इस बदलाव को देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि दशकों तक लाल चौक अलगाववादी सोच का केंद्र रहा, जहां काले झंडे लहराए जाते थे और नफरत भरे जुलूस निकलते थे. लेकिन आज रात इस जगह पर भक्ति का माहौल है.

तनाव नहीं, उत्सव का माहौल

दिवाली के मौके पर सुरक्षा बल तैनात रहे, लेकिन माहौल में जरा भी तनाव नहीं था. हर तरफ त्योहार की रौनक दिखी. लोग बिना किसी डर के बाहर निकले और बच्चे दीयों की कतारों के बीच खेलते दिखे. पारंपरिक कश्मीरी पोशाक 'फेरन' पहने बुजुर्ग महिलाओं ने भगवान राम की मूर्तियों पर फूल चढ़ाए.

ये भी पढ़ें: कुलगाम में आतंकी साजिश का पर्दाफाश! नाके पर भागे दो संदिग्ध, 2 चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES