SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अभिजीत दीपके अरेस्ट, दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को छोड़ा, जानें किन धाराओं में हुई गिरफ्तारी

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें कल (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) को तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया था. दिल्ली पुलिस ने अब दीपके की गिरफ्तारी की बात कही है. वहीं, AISA नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है. उन्हें भी तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लिया गया था.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 17, 2026, 06:20 IST | Updated: Oct 17, 2026, 06:49 IST
Image Credit: अभिजीत दीपके (File Photo- ANI)
Join

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें कल (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) को तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया था. अब दिल्ली पुलिस ने दीपके की गिरफ्तारी की बात कही है. वहीं, AISA नेता नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि नेहा बोहरा को 65 डीपी एक्ट में लीगल फॉर्मेलिटी के बाद रिलीज कर दिया गया. वहीं, अभिजीत दीपके को BNSS की धारा 126/170 शांति भंग करने की धारा में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, दीपके को SEM कोर्ट में पेश किया जाएगा.

समझाने के बाद भी नहीं माने थे दीपके

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीपके को कल (शुक्रवार, 16 अक्टूबर) को पाबंदी के बावजूद तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की. अभिजीत की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभिजीत को हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे. पुलिस की ओर से उन्हें सेंट्रल पार्क जाने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया. अब उन्हें स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

दीपके ने रिहाई की शर्तों का उल्लंघन किया

 पुलिस ने दीपके के खिलाफ शांति भंग करने का एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले 10 अक्टूबर को भी दीपके पर शांति भंग करने का एक मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि जब प्लेन में उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गई तो उनके व्यवहार से अन्य पैसेंजर्स को तकलीफ पहुंची. इस केस में दीपके से एक बॉन्ड पर साइन कराया गया था और एक साल तक अशांति न फैलाने की शर्त पर रिहा किया गया था. उधर, दिल्ली पुलिस ने नेहा बोहरा को 65 डीपी एक्ट में लीगल कारवाही के बाद छोड़ दिया है.

पुलिस ने नेहा बोरा की रिहाई की जानकारी दी 

CJP नेता रोहन देशपांडे ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अभिजीत दिपके के बारे में जानकारी मांगी थी. इसके बाद सीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने दीपके की लोकेशन नहीं बताई है. उधर, AISA ने हिरासत में नेहा बोरा की सेहत को लेकर चिंता जताई थी. AISA ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि नेहा की तबीयत खराब होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें दवाएं नहीं दीं. नेहा की रिहाई की मांग करते हुए AISA ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि नेहा को आधी रात तक थाने में क्यों रखा गया है और उन्हें कब रिहा किया जाएगा? अब दिल्ली पुलिस ने नेहा को रिहा किए जाने की जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बीच 'रिजीम चेंज' का युद्धघोष क्यों? आंदोलन के असली मकसद पर उठ रहे बड़े सवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES