App

IND-A vs PAK-A: दोहा में दंगल... PAK के सामने ढेर टीम इंडिया के शेर, अभिषेक-तिलक की मेहनत बेकार

IND A vs PAK A: एसीसी मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबले में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिला. दोहा में हुआ ये मैच किसी दंगल से कम नहीं था. दोनों प्लेयर्स के बीच मैदान पर माहौल गर्म रहा और अंत में पाकिस्तान ने 48 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया.

IND-A vs PAK-A: दोहा में दंगल... PAK के सामने ढेर टीम इंडिया के शेर, अभिषेक-तिलक की मेहनत बेकार

IND A vs PAK A: एसीसी मेंस राइजिंग एशिया कप 2026 में पाकिस्तान ए की थकी आंखों को सुकून मिल गया है. फैंस इस मुकाबले में भारत का दमखम देखकर एकतरफा मैच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पाकिस्तान ने भारत ए की टीम को 48 रन से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने दमदार शुरुआत की और फिर मुकाबला किसी सिनेमा से कम नहीं नजर आया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बार-बार तकरार देखने को मिलती रही और मुकाबला रोमांचक मोड़ ले गया.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बोर्ड पर टांग दिए. टीम ने शुरुआती 6 ओवर में ही 60 का आंकड़ा पार कर दिया था. हर्षित राणा और प्रिंस यादव का असर पाकिस्तान पर नहीं दिखा. हालांकि, दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन हर्षित राणा काफी महंगे साबित हुए. पाकिस्तान की तरफ से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिलीं. माज सदाकत ने 59, हसन नवाज ने 79 जबकि फरहान यूसुफ ने 56 रन की पारी खेली. 

हर्षित का पाकिस्तानी प्लेयर्स से पंगा

हर्षित राणा का पाकिस्तान के अलग-अलग खिलाड़ियों से पंगा हुआ. पहले गेंदबाजी के दौरान हर्षित आक्रामक दिखे. कभी श्यामल हुसैन, कभी इमरान तो कभी माज सदाकत से हर्षित राणा की कहा-सुनी देखने को मिली. भारत की बल्लेबाजी के दौरान ये चिंगारी आग में तब्दील हुई और पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भारतीय खिलाड़ियों चुन-चुनकर स्लेज किया. अंपायर्स इस मैच में बीच-बचाव करते नजर आए.

तिलक का शतक बना 'श्राप'

314 रन के लक्ष्य के जवाब में उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी इस मैच में नाजुक नजर आई. वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप दिखे, इसके बाद आयुष बदोनी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. उन्होंने महज 42 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए. भारत की हार में कप्तान तिलक वर्मा का ही शतक श्राप साबित हुआ. उन्होंने शुरू से ही बेहद धीमी बैटिंग की और 149 गेंद में 100 रन की पारी खेली. 

शाहबाज की भी मेहनत बेकार

भारत के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने मुकाबले में जान डाली. उन्होंने 49 गेंद में 53 रन की पारी खेली, लेकिन मैच को जिताने में कामयाब नहीं हो सके. पाकिस्तान की तरफ से जीत का नायक हसन नवाज बने, जिन्होंने 3 विकेट लिए और 79 रन की दमदार पारी खेली. अली रजा ने भी 3 विकेट झटके, वहीं इमरान रंधावा ने 2 विकेट अपने नाम किया.
 

अपडेट जारी है...
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More