)
नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. एक्टर लग्जरी लाइफ जीते हैं. आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ क्या है. उनकी प्रॉपर्टीज से लेकर एक्सपेंसिव कार कलेक्शन
नागा चैतन्य तेलुगु फिल्म स्टार नागार्जुन के बेटे हैं. नागा ने पिता की तरह अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है. नागा का जन्म 23 नवंबर 1986 में हुआ. नागा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म जॉश से किया था. नागा चैतन्य की पढ़ाई पद्म शेषाद्रि बाला भवन और एएमएम स्कूल से हुई है. सेंट मैरी कॉलेज हैदराबाद से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है.
नागा चैतन्य का फिल्मी सफर आसान नहीं था. पहले ही वह फिल्मी परिवार से हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं था. फिल्म ये माया चेसावे से उन्हें स्टारडम मिला था. उनकी यह फिल्म रोमांटिक फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में थी. दोनों की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट थी. उसके बाद उन्होंने 100% लव, तड़का और मणम जैसी फिल्मों में काम किया है.
नागा चैतन्य ने बॉलीवुड डेब्यू लाल सिंह चड्ढा फिल्म से की है. फिल्म में उन्होंने आमिर खान और करीना कपूर खान के साथ काम किया है. फिल्म में उन्होंने बाला का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.
नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता से साल 2024 की शादी की थी. कपल की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई थी. नागा और शोभिता की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
नागा की नेटवर्थ की बात करें तो नागा एक फिल्म या वेब सीरीज के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. साल 2023 में वह वेब सीरीज 'धूथा' में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागा की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसमें उनकी पारिवारिक संपत्ति और बिजनेस शामिल है.
नागा की कमाई केवल एक्टिंग या फिल्मों से नहीं आती है. उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बिजनेस से आता है. उनका क्लाउड किचन ब्रांड 'शोयू' पैन-एशियन से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है. उनका ये बिजनेस काफी अच्छा कर रहा है.
नागा चैतन्य हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं. एक्टर के पास फेरारी F430, पोर्श 911 GT3 RS और मर्सिडीज-बेंज G63 AMG जैसी कार है. इसके उनके पास BMW R9T और Triumph Thruxton R जैसी लग्जरी बाइक भी है.