App

दिल्ली में विपक्ष का 'दरबार', सरकार को ललकार: परिसीमन पर घेराबंदी की तैयारी में कांग्रेस, 3 सीएम करेंगे पीसी; क्या है ममता बनर्जी का प्लान

परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक कल संसद की पटल पर रखा जाएगा. इससे पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसका विरोध किया है. आज दिल्ली में कांग्रेस साशित राज्यों के सीएम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं, बीजेपी के सांसदों की भी आज बैठक भी होनी है.

दिल्ली में विपक्ष का 'दरबार', सरकार को ललकार: परिसीमन पर घेराबंदी की तैयारी में कांग्रेस, 3 सीएम करेंगे पीसी; क्या है ममता बनर्जी का प्लान
Image Credit: विपक्ष का दिल्ली में जमावड़ा. (फोटो- एआई)

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक सोमवार (30 नवंबर) को संसद की पटल पर रखा जाना है. इससे पहले देश में सियासी पारा है. जहां एक ओर कई विपक्षी दलों ने सरकार का साथ देने की बात कही है, तो वहीं कांग्रेस, सपा और टीएमसी समेत कई पार्टियों ने दावा किया कि यह देश के संविधान पर हमला किया.

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए सबसे अधिक उन्होंने और उनकी पार्टी ने संघर्ष किया. हालांकि, उन्होंने परिसीमन विधेयक को गंदा बिल करार दिया है. जहां एक ओर ममता बनर्जी अचानक दिल्ली पहुंची, तो इधर कांग्रेस ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरने के आवास पर बुलाया है.

परिसीमन विधेयक से पहले सियासी पारा हाई

बताया जा रहा है कि परिसीमन और महिला आरक्षण में कमियां गिनाते हुए कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दूसरी ओर बीजेपी सांसदों की बैठक होनी है, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे और सांसदों को परिसीमन विधेयक से संबंधित जानकारी दी जाएगी.

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज टीएमसी से अलग होकर एनसीपीआई में खुद का विलय करने वाले सांसदों को रात्रि भोज पर बुलाया. कहा जा रहा है कि इसमें सीएम सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसको लेकर कोई पु्ष्टि नहीं हो सकी है.

ममता का दावा- सरकार ला रही सबसे गंदा बिल

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने शनिवार (28 नवंबर) को कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले से ही पारित हो चुका है. माना जा रहा है कि आज होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में ममता शामिल हो सकती हैं. ममता ने कहा कि परिसीमन अच्छा नहीं और साल 2051 तक लोग जीवित भी रहेंगे या नहीं ये किसको पता.

वहीं, ममता ने दावा किया कि महिला शक्ति के लिए सबसे बड़ी लड़ाई उनकी पार्टी ने लड़ी है. ममता ने दावा किया कि जब पहले ही महिला आरक्षण पारित कराया जा चुका है, तो फिर से इसको अलग तरीके से क्यों पेश किया जा रहा है.  

ममता पर बीजेपी पलटवार

बता दें कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने पलटवार किया और कहा कि अगर वह महिला आरक्षण विधेयक को गंदा विधेयक कह रही हैं, तो आखिर वह क्या चाहती हैं. घोष ने तंज कसते हुए कहा कि कभी-कभी सत्ता खोने के बाद लोगों की मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो जाती है. ऐसा लगता है कि उनके साथ भी यही हो रहा है.

बीजेपी सांसदों संग पीएम करेंगे मंथन

संसद के विशेष सत्र से पहले ठीक एक दिन पहले यानी 29 नवंबर को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में परिसीमन विधेयक और संशोधित महिला आरक्षण विधेयक पर रणनीति व जानकारी दी जानी है. बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगे. कल से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधित विधेयक पेश किया जाना है.

NCPI सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री का भोज

गौरतलब है कि एनसीपीआई सांसदों आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यदव के घर पर रात्रिभोज में शामिल होंगे. टीएमसी के बागी सांसद एनसीपीआई में शामिल हुए थे और एनडीए को समर्थन देने की बात कही थी.  माना जा रहा है कि इस रात्रिभोज में बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. कुल मिलाकर परिसीमन बिल भले संसद की पटल पर कल पेश किया जाना हो, लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में सियासी पारा हाई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो