)
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार की तैयारियों के सामने कांग्रेस ने सरेंडर नहीं किया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष को एकजुट करने के लिए अब सोनिया गांधी खुद मैदान में उतर चुकी हैं. वे अब INDIA ब्लॉक में शामिल सभी नेताओं से खुद बात करेंगी. इस कड़ी में शरद पवार और एमके स्टालिन को भी मनाने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए सोनिया गांधी खुद दोनों नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं और उन्हें इंडिया ब्लॉक का समर्थन करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगी.
जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी आज (रविवार, 29 नवंबर) मुंबई और चेन्नई जाकर अपने दोनों सहयोगियों से मुलाकात कर सकती हैं. उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं. कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मुंबई में शरद पवार से मिलेगा, तो चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात हो सकती है. दोनों नेताओं से कितने बजे और कहां मुलाकात होगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
खबर अपडेट हो रही है...